{"_id":"661af009e40f4ebcc90b6694","slug":"the-weather-became-pleasant-due-to-drizzle-with-strong-winds-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-29029-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहावना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शनिवार को साइबर सिटी का मौसम सामान्य रहा। सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई वहीं शाम को मौसम ने करवट ली। शाम को आसमान में बादल छा गए । तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। शहर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। बारिश से शहर के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है। इसके अलावा अगले हफ्ते के मध्य तक आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार शनिवार को शहर की हवा भी खराब रही। शनिवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 266 दर्ज किया गया।