फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The wait for Dwarka Expressway will end, ready for PM's arrival

Gurugram News: खत्म होगा द्वारका एक्सप्रेसवे का इंतजार, पीएम आगमन के लिए तैयार

Sat, 02 Mar 2024 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
The wait for Dwarka Expressway will end, ready for PM's arrival
आचार संहिता से पहले जनता को मिल सकती है गुरुग्राम क्षेत्र में पड़ने वाले एक्सप्रेसवे की सौगात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। लंबे इंतजार के बाद द्वारका एक्सप्रेसवे के लोकार्पण की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। अधिकारी एक के बाद एक करके एक्सप्रेसवे के तूफानी निरीक्षण में जुटे हुए हैं। औपचारिक पुष्टि किए बगैर एनएचएआई, जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी प्रधानमंत्री (पीएम) के आगमन की बात कर रहे हैं। मोदी 3.0 के लिए जनता की नब्ज टटोलने के लिए द्वारका एक्सप्रेस-वे बेहद महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट होगा। पूरी संभावना है कि प्रधानमंत्री इस एक सूत्रीय कार्यक्रम के जरिए हरियाणा, मेवात और दिल्ली के लिए संदेश देंगे।
मार्च के आगामी सप्ताह के अंत में जनता को करीब नौ हजार करोड़ की लागत से बन रहे द्वारका एक्सप्रेसवे की सौगात मिलेगी। कुल 29.5 किलोमीटर के एक्सप्रेसवे में से 19 किलोमीटर हिस्सा गुरुग्राम से होकर गुजरता है। इसे अंतिम रूप देने के लिए एनएचएआई के अधिकारी सुधार और सौंदर्यीकरण के कार्यों में जुटे हैं। सूत्रों के अनुसार चुनावी मोड में सरकार आचार संहिता से पहले द्वारका एक्सप्रेसवे के गुरुग्राम क्षेत्र में पड़ने वाले 19 किलोमीटर के हिस्से को जनता को समर्पित करेगी। दिल्ली में करीब नौ किलोमीटर पैच का काम जून माह तक पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे को चार हिस्सों में विभाजित किया गया है। इसमें पहला हिस्सा महिपालपुर के पास शिव मूर्ति से द्वारका तक जोड़ता है। दूसरा द्वारका अर्बन एक्सटेंशन रोड (यूईआर) से बजघेरा तक जोड़ता है। तीसरा हिस्सा बजघेरा से बसई रेल ओवरब्रिज (दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर)है। चौथा हिस्सा बसई आरओबी से खेड़की दौला तक है। इसमें गुरुग्राम में पड़ने वाले राजमार्ग के हिस्से में क्लोवरलीफ इंटरचेंज शामिल है, यह दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस वे (एनएच -48) और खेड़की दौला के पास दक्षिणी पेरिफेरल रोड (एसपीआर) को जोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जिले में आज दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री मनोहर लाल
जिलाधीश निशांत कुमार यादव ने अपराध प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत शनिवार को जिले में मानवरहित हवाई वाहन (ड्रोन) के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिलाधीश ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को जिले का दौरा करेंगे। ऐसे में इस दौरान मानव रहित वाहन उड़ाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed