फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The victim did not get ambulance facility in Sohna Civil Hospital.

Gurugram News: सोहना नागरिक अस्पताल में पीड़िता को नहीं मिली एम्बुलेंस की सुविधा

Wed, 15 Oct 2025 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The victim did not get ambulance facility in Sohna Civil Hospital.
अस्पताल प्रशासन ने कर दिया रेफर, सोहना एसडीएम को दी लिखित शिकायत
विज्ञापन

एसडीएम ने अस्पताल प्रबंधन को किया जवाब तलब
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। नागरिक अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण एक महिला को डिलीवरी के बाद एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई। महिला को रैफर कर दिया गया। महिला को निजी वाहन करके गुरुग्राम इलाज के लिए पहुंचना पड़ा। जिससे पीड़ित महिला के परिजनों को हजारों रुपये खर्चा करने पड़े। महिला के परिजनों ने मामले की शिकायत सोहना एसडीएम को लिखित रूप में दे दी है। शिकायत मिलने पर एसडीएम ने अस्पताल के एसएमओ को जवाब तलब किया है।
कस्बे के वार्ड नम्बर 18 निवासी महावीर सिंह ने एसडीएम कार्यालय में लगने वाले समाधान शिविर में अपनी पुत्र वधु संजू को डिलिवरी के बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध न कराए जाने का आरोप लगाया है। महिला को बेटी के जन्म के बाद रक्त रिसाव हो रहा था। जिस पर अस्पताल प्रबंधन ने महिला को रेफर कर दिया था। पीड़ित के ससुर महावीर सिंह ने बताया कि 21 सितंबर को उसकी पुत्र वधु ने बेटी को जन्म दिया था। रक्त रिसाव होने के कारण डिलिवरी कक्ष से डॉक्टरों ने संजू को रेफर कर दिया था। संजू की हालत रक्त रिसाव से गम्भीर होने लगी थी। रेफर किए जाने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने उनको एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई। महिला संजू की हालत खराब होने के कारण उनको निजी वाहन से गुरुग्राम ले जाना पड़ा। महावीर सिंह ने बताया कि उन्होंने स्टाफ द्वारा बरती लापरवाही की शिकायत ऑनलाइन की थी। शिकायत करने के बाद अस्पताल के एसएमओ ने उनको 25 सितंबर को बुलाकर एम्बुलेंस न होने को मजबूरी बताते हुए मामले को रफा दफा करने की बात कही थी। महावीर सिंह ने यह भी बताया कि पुत्र वधु संजू के इलाज में उनका करीब एक लाख रुपये खर्च हुआ है। शिकायत मिलने पर एसडीएम ने नागरिक अस्पताल के एसएमओ से जवाब मांगा है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं एसएमओ
नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. रणविजय बताते हैं कि अस्पताल में मात्र एक ही एम्बुलेंस है। उसके चले जाने पर दूसरे मरीज को इंतजार करना पड़ता है। पीड़ित महिला व उसके परिजनों को कुछ समय इंतजार करने को कहा गया था। किंतु वे जल्दबाजी में निजी वाहन से पीड़ित महिला को लेकर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed