फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The van caught fire after colliding with the pillar, two including the driver were burnt alive

गुरुग्राम : खंभे से टकराकर वैन में लगी आग, चालक सहित दो जिंदा जले

Sun, 11 Jul 2021 07:03 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 11 Jul 2021 07:03 AM IST
सार

  • खंभे से टकराने पर वैन में लगी सीएनजी का रिसाव होने लगा, जिसके कारण आग लग गई।

विज्ञापन
The van caught fire after colliding with the pillar, two including the driver were burnt alive
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगीना के पास कंसाली गांव से मूर्तियां लेकर गैरतपुर बास आए एक युवक व उसके दोस्त की शनिवार शाम को तेज रफ्तार वैन के खंभे से टकराने के दौरान लगी आग में जिंदा जलने से मौत हो गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। बादशाहपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अधजले शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।

विज्ञापन


बादशाहपुर पुलिस के अनुसार, राजस्थान के अलवर जिले में पंजीकृत वैन से नगीना के कंसाली गांव का रहने वाला संदीप उर्फ सन्नी (28) अपने दोस्त खन्ना (34) निवासी घाघस, नगीना के साथ मूर्तियां लेकर गैरतपुर बास गांव आया था, जिसे उतारकर वह वापस जा रहा था। वापस जाते समय वैन बांध के बाईं तरफ टीकली के पास एक खंभे में से टकरा गई।
विज्ञापन


खंभे से टकराने पर वैन में लगी सीएनजी का रिसाव होने लगा, जिसके कारण आग लग गई। आग लगने पर वैन में सवार दोनों बाहर नहीं निकल सके। घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। विभाग के अधिकारी रमेश के नेतृत्व में दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बादशाहपुर थाना पुलिस ने शव निकालकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी बादशाहपुर दिनकर का कहना है कि मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी गई है। रविवार को उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed