फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The truck crushed the son returning after leaving the mother at the metro station

मां को मेट्रो स्टेशन छोड़कर लौट रहे बेटे को ट्रक ने कुचला

Tue, 26 Apr 2022 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
The truck crushed the son returning after leaving the mother at the metro station
बादशाहपुर। मंगलवार सुबह जेल मोड़ के पास मां को मेट्रो स्टेशन पर छोड़कर लौट रहे बेटे की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई । मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई है। पीड़ित पिता की शिकायत पर सेक्टर-65 थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मूल रूप से राजस्थान निवासी पदमचंद ने बताया कि उनका परिवार सोहना के वार्ड नंबर-6 में किराए पर रहता है। उनकी पत्नी सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन पर महिला सुरक्षा गार्ड के तौर पर तैनात हैं। उनका बेटा रोज मां को ड्यूटी पर छोड़ने जाता था। मंगलवार को भी वह मां को सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन पर छोड़कर लौट रहा था। जब बेटा जेल मोड़ के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार ट्रक ने बेटे की बाइक को साइड मार दी। इससे दीपक सड़क पर गिर गया और ट्रक के टायर के बीच में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई । दीपक बीए सेकंड ईयर का छात्र था। उसकी उम्र 21 साल थी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को वहीं खड़ा करके भाग गया। पीड़ित ने बताया कि उनके तीन बेटी और दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed