फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The topic of income tax trended on social media throughout the day.

Gurugram News: दिनभर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहा इनकम टैक्स से जुड़ा विषय

Sun, 01 Feb 2026 04:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 04:02 PM IST
विज्ञापन
The topic of income tax trended on social media throughout the day.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। केंद्रीय बजट की घोषणा के बाद रविवार को इनकम टैक्स से जुड़ा विषय दिनभर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहा। मिलेनियम सिटी में जहां बड़ी संख्या में लोग निजी कंपनियों में नौकरीपेशा हैं, वहां बजट को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नौकरीपेशा वर्ग ने इनकम टैक्स स्लैब में किसी प्रकार की राहत न मिलने पर निराशा जताई।

गुरुग्राम निवासी अंकित ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इस वर्ष बजट से इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव की उम्मीद थी, ताकि मध्यम वर्ग को राहत मिल सके, लेकिन स्लैब यथावत रहने से निराशा हुई। हालांकि, इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की तारीख बढ़ाए जाने को लेकर लोगों ने संतोष जताया। वहीं, सोशल मीडिया पर पिछले वर्ष के इनकम टैक्स स्लैब को लेकर भी यूजर्स के बीच बहस और चर्चाएं देखने को मिलीं।
विज्ञापन


कई यूजर्स ने लिखा कि तारीख बढ़ने से करदाताओं को दस्तावेज पूरे करने और सही तरीके से रिटर्न भरने में सुविधा मिलेगी। कुल मिलाकर बजट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा, बहस और प्रतिक्रियाओं का दौर पूरे दिन जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed