{"_id":"680fce0a0c24170fb909319a","slug":"the-stunt-proved-costly-the-young-man-fell-on-the-highway-and-got-injured-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-56418-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: भारी पड़ा स्टंट, हाईवे पर गिरकर चोटिल हुआ युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: भारी पड़ा स्टंट, हाईवे पर गिरकर चोटिल हुआ युवक
विज्ञापन
खड़े होकर चला रहा था बाइक, संतुलन बिगड़ने से हाईवे पर लुढ़का
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर युवक द्वारा बाइक पर खड़े होकर स्टंट करने का वीडियो वायरल हुआ है। युवक हाईवे पर वाहनों के बीच में ही बाइक पर स्टंट दिखाते हुए गिरकर घायल हो गया। बाइक भी आगे चल रही एक गाड़ी से जा टकराई।
मौके पर मौजूद लोगों ने युवक द्वारा बाइक पर स्टंट दिखाने का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। बाइक से गिरने के बाद युवक ने पांच से छह बार सड़क पर पलटी खाई। गनीमत यह रही कि युवक को इस स्टंट के दौरान हल्की चोटें आई हैं। सिर पर हेलमेट होने की वजह से भी वह गंभीर घायल होने से बच गया। स्टंट दिखाने का यह वीडियो डीएलएफ फेज-3 थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-48 का है।
गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर के पास रेडिशन होटल के सामने सड़क पर यातायात के बीच एक युवक बाइक पर खड़े होकर स्टंट कर रहा था। बाइक पर बैठने की कोशिश करने के दौरान बैलेंस बिगड़ने के बाद वह चलती बाइक से गिर जाता है। युवक के गिरने के बाद भी बाइक चलती रहती है और आगे चल रही एक कार से टकरा गई। चलती बाइक से युवक को गिरता देखकर सड़क किनारे खड़े लोग उसे संभालने दौड़े और हाईवे पर वाहनों के बीच से युवक को उठाकर लाए। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो को लेकर छानबीन की जा रही है। पुलिस की सोशल मीडिया टीम वीडियो की जांच कर रही है। युवक की पहचान होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।