फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The stadium will be constructed on nine acres of municipal land: Industries Minister

नगर पालिका की नौ एकड़ भूमि पर स्टेडियम का होगा निर्माण : उद्योग मंत्री

Sat, 12 Jul 2025 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
The stadium will be constructed on nine acres of municipal land: Industries Minister
- राव नरबीर सिंह नगर पालिका की दूसरी जनरल बॉडी मीटिंग में पहुंचे
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण व क्षेत्र का विकास हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। भविष्य में जब भी पौधरोपण किया जाए तो उसमें जनभागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। सभी पार्षद अपने-अपने क्षेत्र में जनभागीदारी से पौधरोपण कर उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी भी उठाए। उन्होंने यह बातें शुक्रवार को नगर पालिका, फर्रुखनगर की जनरल बॉडी की दूसरी मीटिंग में कहीं।


इस दौरान नगर पालिका, फर्रुखनगर के प्रधान बीरबल सैनी द्वारा रखे गए 9 बिंदुओं के एजेंडे को सुना और कई योजनाओं को सहमति प्रदान की। उन्होंने चांदनगर रोड स्थित पालिका की 9 एकड़ भूमि में स्टेडियम बनाने, सामुदायिक केंद्र के समीप 500 वर्ग गज भूमि पर लाइब्रेरी के निर्माण, शहर की एक कॉलोनी का नाम आदर्श नगर करने, पांच किमी मॉडल सड़क बनाने, प्रजापति चौपाल के विकास तथा जलनिकासी के लिए नागरिक अस्पताल से फाजिलपुर मोड़ पर स्थित तालाब तक स्टडी करवाने के विषयों को स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने राजकीय कन्या विद्यालय के निर्माण के दौरान छात्राओं को संस्कृति मॉडल स्कूल में अतिरिक्त कमरे उपलब्ध करवाने के लिए परिसर में रखी ईवीएम को दूसरी जगह शिफ्ट करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर पालिका के उप प्रधान प्रदीप व सभी पार्षद तथा नपा सचिव राजेश शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed