फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The splendor of faith and culture on display in the pandals.

Gurugram News: पंडालों में बिखरी आस्था और संस्कृति की छटा

Tue, 15 Sep 2026 06:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
The splendor of faith and culture on display in the pandals.
बप्पा की भक्ति में डूबा गुरुग्राम: महाआरती, भजन और नृत्य नाटिकाओं की धूम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गणनायकाय गणदेवताय... के जयकारों और अध्यात्म की खुशबू से इन दिनों गुरुग्राम का कोना-कोना महक रहा है। शहर के गणपति पंडालों में सुबह-शाम बप्पा की आरती, भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। आस्था का यह उल्लास न केवल सेक्टर-14 सामुदायिक भवन, सेक्टर-9ए के गौरी शंकर मंदिर, अग्रवाल धर्मशाला और सेक्टर-4 के कृष्ण मंदिर में बिखरा है, बल्कि नए गुरुग्राम की विभिन्न सोसाइटियों में भी गणेशोत्सव की भव्य झलक देखने को मिल रही है।
इस बार गुरुग्राम के पंडालों में देश की विविध संस्कृतियों का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। जहां सेक्टर-14 में सार्वजनिक गणेशोत्सव कमेटी की पूजा के दौरान पारंपरिक मराठी वेशभूषा में दंपत्तियों ने बप्पा की भव्य महाआरती की और सुबह अथर्वशीर्ष का पाठ किया; वहीं सेक्टर 9ए के लोकमान्य पंडाल में भजन संध्या ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अतिरिक्त, अग्रवाल धर्मशाला में तेलुगू वेलफेयर सोसाइटी द्वारा भरतनाट्यम के माध्यम से प्रस्तुत नृत्य नाटिका हरि वैभवम मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन



7.5 फुट ऊंची प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र
सेक्टर-102 स्थित जॉय विले सोसाइटी में नासिक से आई बैंड के साथ लोगों ने गणपति की मूर्ति के साथ एक शोभा यात्रा निकाली। मूर्ति स्थापना के बाद पूजा, आरती और भजन कीर्तन का कार्यक्रम सुबह शाम चल रहा है। इस सोसाइटी में 20 सितंबर तक गणपति बप्पा की पूजा की जाएगी। यहां 7.5 फुट ऊंची गणपति की प्रतिमा भी आस-पास की सोसाइटियों के भक्तों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। कार्यक्रम के आयोजन में राकेश ठाकुर, सुनील भूटानी, रोहन, पराग आनंद, कैप्टन कार्तिक बख्शी और कुणाल की मुख्य भूमिका रही। सोसाइटी में रोजाना शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरओएफ अमलतास में गणपति महोत्सव की धूम
सेक्टर-92 स्थित आरओएफ अमलतास सोसाइटी श्री अमलतेश्वर महादेव मंदिर 92 में गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सोसाइटी परिसर में भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई, जिसके बाद निवासियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। यह आयोजन सात दिन तक चलेगा। सोसाइटी निवासी अंकुश कुमार, आदित्य, संदीप, हरजीत, प्रभात, पीएस राव, दीपक गुप्ता और रवि रंजन आदि ने बताया कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोसाइटी में भव्य आयोजन किया गया।


गणेशवंदना और लावणी से मन मोहा
सेक्टर-102 स्थित इंपीरियल गार्डन सोसाइटी में सोमवार की शाम गणेश स्थापना और आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें बच्चों ने गणपति वंदना पर डांस किया। छोटे-छोटे बच्चों ने मराठी गीतों और लोक नृत्य लावणी कर निवासियों का मन मोह किया। इस सोसाइटी के पंडाल में सोसाइटी के बच्चों द्वारा निर्मित गणेश की मूर्ति सजाई गई है।सेक्टर-78 स्थित मानसून ब्रिज सोसाइटी में गणपति की प्रतिमा के साथ एक शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें भजन कीर्तन करते लोगों ने डांस किया। आयोजन स्थल पर पर पूजन और भजन कीर्तन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सेक्टर 103 स्थित ग्रैंड इवा सोसाइटी में महिलाओं ने पूजा पंडाल में भजन संध्या आयोजित की। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

पूजा पंडाल में आज यहां होंगे कार्यक्रम
तेलुगू वेलफेयर एसोसिएशन -अग्रवाल धर्मशाला पंडाल- सुबह 8 बजे नित्य पूजा, शाम 6.45 बजे विश्वास ग्रुप द्वारा विष्णु सहस्त्रानाम स्रोत पाठ
सार्वजनिक गणेशोत्सव कमेटी, सेक्टर 14 सामुदायिक भवन - हिंदी नाटक - राजा छत्रपति शिवाजी
सेक्टर-9 ए लोकमान्य गणशोत्सव समिति - बच्चों का कार्यक्रम नृत्य दर्पण - शाम 7.30 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed