फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The skills of rural women of Gurugram are on display at the fair.

Gurugram News: मेले में दिख रहा है गुरुग्राम की ग्रामीण महिलाओं को हुनर

Wed, 19 Nov 2025 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
The skills of rural women of Gurugram are on display at the fair.
आईआईटीएफ में दिख रहा है गुरुग्राम की ग्रामीण महिलाओं को हुनर
विज्ञापन

गुरुग्राम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्पाद सरस मेले में
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित भारत अंतरराष्ट्रीय ट्रेड फेयर में गुरुग्राम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के स्टॉल लगाए गए हैं। छह स्वयं सहायता समूह के अलावा हरियाणा पैवेलियन में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूजा शर्मा और नीलम के गृह उद्योग से संबंधित स्टॉल लगे हैं। प्रोजेक्ट मैनेजर मोना शर्मा ने बताया कि गुरुग्राम से पहल एसएचजी के अलावा हिसार, भिवानी, सोनीपत और फरीदाबाद के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के स्टॉल लगे है। इसमें हस्तशिल्प, घरेलू प्रयोग वाले बर्तन, अचार, पापड़, चटनी आदि घरेलू उत्पाद के स्टॉल है।

हरियाणा पैवेलियन में स्टॉल लगाने वाली गुरुग्राम के चंदू गांव की पूजा शर्मा ने बताया कि वे रागी, ज्वार, बाजरा आदि मिलेट्स से बने हेल्दी बिस्किट, कुकीज, सर्दियों के खाए जाने वाले लड्डू आदि प्रोडक्ट लेकर आई है। जिसे मेले में खूब पसंद किया जा रहा है। हिरण की ढाणी गांव से नीलम आंवले के मुरब्बे, अचार, चाय मसाला, अचार आदि कई तरह के उत्पाद लेकर गई है। गुरुग्राम से मेले में पहुंची इन ग्रामीण उद्यमियों को मेले से काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed