फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The situation has worsened due to waterlogging caused by light rain

Gurugram News: हल्की बारिश में जलभराव से हालात बिगड़े

Tue, 05 May 2026 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
The situation has worsened due to waterlogging caused by light rain
दादा बाहड़ चौक पर हुआ जलभराव। संवाद
-कस्बे के स्कूल और मोहल्लों में भरा पानी, लोगों को भुगतनी पड़ीं परेशानियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। क्षेत्र में हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर प्रशासन के जलनिकासी प्रबंधों की पोल खोल दी है। करेहड़ा रोड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय और झबला मोहल्ला में बारिश के बाद जलभराव की गंभीर स्थिति बन गई, जिससे स्कूली बच्चों, स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रविवार रात हुई मामूली बारिश के बाद ही सड़कों और गलियों में पानी जमा हो गया। हालात यह हैं कि स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे अभिभावकों में भी चिंता बढ़ गई है। वहीं मोहल्ले के अंदर घरों के बाहर पानी भरने से लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो गया है। ओमकार, रजत जैन, महेंद्र और अनिल सहित कई ग्रामीणों ने रोष जताया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। नालियां या तो जाम हैं या फिर उनकी नियमित सफाई नहीं होती, जिसके चलते बारिश का पानी लंबे समय तक जमा रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या नई नहीं है, बल्कि लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन इसके समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए। जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। बीडीपीओ विशाल आजाद ने कहा कि समस्या उनके संज्ञान में है और जल्द ही नालों की विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed