{"_id":"6845de126824515e4a06a704","slug":"the-scorching-sun-troubled-people-there-was-silence-on-the-roads-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-59482-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: चिलचिलाती धूप ने किया परेशान, सड़कों पर पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: चिलचिलाती धूप ने किया परेशान, सड़कों पर पसरा सन्नाटा
विज्ञापन
अगले दो दिन चलेंगी तेज गर्म हवाएं, पारा 42 डिग्री पार
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम।
चिलचिलाती धूप व गर्मी की वजह से लोगों का बुरा हाल होने लगा है। शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोगों का आवागमन कम रहा। एक बार फिर बारिश के बाद से मौसम में तेज गर्मी का असर दिखने लगा है।
सुबह ही धूप तेज हो जाती है, दिनभर पंखे, फर्राटे, कूलर भी चलने शुरू हो गए हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री और न्यूनतम 27.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंचेगा। बीते दो दिन पहले जिले का एक्यूआई 285 तक पहुंच गया था। प्रदूषण बोर्ड के अनुसार रविवार को एक्यूआई 185 दर्ज किया गया, जिससे हवा में सुधार देखने को मिला है। जिला अस्पताल की फीजिशियन डाॅ काजल ने बताया कि जरूरत पड़ने पर ही लोग घरों से बाहर निकलें। खासतौर से बाहर का तला भुना खाना से बचें।