फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The sacrifice of the brave warriors is a source of inspiration for every Indian: Rao Narbir Singh

रणबांकुरों का बलिदान प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत : राव नरबीर सिंह

Sun, 26 Jul 2026 06:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
The sacrifice of the brave warriors is a source of inspiration for every Indian: Rao Narbir Singh
शहीदों को नमन, मंत्री ने राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने पर दिया जोर
विज्ञापन

कारगिल विजय दिवस

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर गुरुग्राम में आयोजित एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हरियाणा के सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कारगिल के वीर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि इन रणबांकुरों का अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान प्रत्येक भारतीय के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सैनिकों के प्रति राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा।
यह कार्यक्रम स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति, हरियाणा (गुरुग्राम) द्वारा सिविल लाइंस स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्मारक एवं जिला वार मेमोरियल परिसर में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि आज का दिन उन अमर शहीदों को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से श्रद्धापूर्वक नमन करने का अवसर है। उन्होंने स्मारक पर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर वीर सैनिकों के बलिदान को याद किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर कर्नल आरके शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति के अध्यक्ष कपूर सिंह दलाल ने मंत्री के समक्ष स्वतंत्रता सेनानी स्मारक के शेष विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करवाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री राव नरबीर सिंह ने आश्वासन दिया कि स्मारक से जुड़े लंबित कार्यों को पूरा कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि ऐसे स्मारक नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति, त्याग और बलिदान की भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में सूबेदार बिजेंद्र सिंह ठाकरान ने कारगिल युद्ध के दौरान सैनिकों के अद्वितीय पराक्रम और कठिन परिस्थितियों में प्राप्त की गई ऐतिहासिक विजय का उल्लेख किया। उन्होंने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
-------------------------------
रेजांगला स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि
गुरुग्राम। रेजांगला युद्ध स्मारक पर पूर्व सैनिकों, शहीद परिवारों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने देश के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मार्टियर्स फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक मुकेश शर्मा ने रेजांगला युद्ध स्मारक के सौंदर्यीकरण की घोषणा की। इस दौरान पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए राष्ट्रीय आयोग के गठन पर आधारित पुस्तक का भी लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि देश के सैनिकों के त्याग और बलिदान के कारण ही नागरिक सुरक्षित जीवन जी पा रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) मार्टियर्स फाउंडेशन की इच्छानुसार रेजांगला युद्ध स्मारक का सौंदर्यीकरण कराएगा, ताकि यह स्थल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बन सके। विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर ओपी यादव (युद्ध सेवा मेडल) ने बताया कि भारतीय सेना ने विपरीत परिस्थितियों में अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय देकर दुर्गम चोटियों पर दोबारा कब्जा किया। उन्होंने युद्ध के अनुभव भी साझा किए। संवाद

-----------------------------
वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
गुरुग्राम। कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया मेमोरियल स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अमर शहीद लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया और कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के साहस एवं बलिदान को याद किया। कार्यक्रम के अंत में कारगिल के अमर शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। संवाद
-------------------------
27वीं वर्षगांठ पर शहीदों को नमन
पटौदी। कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पटौदी में मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों और गणमान्य लोगों ने शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सेवानिवृत्त कप्तान कंवर सिंह यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उपस्थित पूर्व सैनिकों ने शहीद अमर रहें, भारत माता की जय और वंदे मातरम जैसे नारे लगाए। कप्तान कंवर सिंह यादव ने इस मौके पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि देश के वीर जवानों एवं शहीदों की बदौलत ही हम खुले में सांस ले रहे हैं। देश की जनता उन्हें कभी भूला नहीं पाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed