{"_id":"68ebab82335440876e0bc0ec","slug":"the-road-from-the-society-to-the-main-road-was-closed-protests-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-69573-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सोसाइटी से मुख्य सड़क तक जाने का रास्ता बंद, विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सोसाइटी से मुख्य सड़क तक जाने का रास्ता बंद, विरोध
विज्ञापन
जेसीबी को रोका, लोगों ने कहा-पहले रास्ता बनाए बाद में हटाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-82 स्थित वाटिका इंडिया नेक्सट के निवासियों ने रविवार की सुबह सोसाइटी से मुख्य सड़क तक जाने के रास्ते को बंद किए जाने का विरोध किया। सोसाइटी को मुख्य सड़क से जोड़ने वाली सड़क पर जमीन विवाद के कारण सड़क का एक बड़ा हिस्सा बंद है। जमीन मालिक ने नर्सरी बनाकर इसे बंद कर रखा है। लोगों का कहना है कि पहले रास्ता बनाया जाए। इसके बाद इस वैकल्पिक रास्ते को बंद किया जाए।
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद बिल्डर ने एक ग्रीन बेल्ट के लिए तय करीब 15 मीटर की जगह आवाजाही के लिए खोली थी। इसी से लोग काम चला रहे थे। रविवार को जेसीबी से इस सड़क को तोड़कर बंद करने का काम शुरू किया गया और कहा गया कि सड़क को ग्रीन बेल्ट के लिए बंद किया जाएगा। वाटिका सीनियर सिटिजन फेडरेशन के अध्यक्ष एलएम सिंगला, सीएम विंडों ग्रीवेंश की मानद सदस्य अनु यादव समेत सोसाइटी के लोगों ने इसका विरोध कर फिलहाल के लिए सड़क बंद कराने के कार्य को रोक दिया।
लोगों ने बताया कि वाटिका इंडिया नेक्सट की विभिन्न सोसाइटियों में रहने वाले 5000 परिवारों को रास्ते का संकट है। सोसाइटियों को मुख्य सड़क से जोड़ने वाली सड़क पर जमीन विवाद के कारण रास्ता बंद है। मुख्यमंत्री सीएम विंडो की मानद सदस्य अनु यादव ने कहा कि महज 600 वर्ग गज की जमीन किसान के पास है, जिस पर नर्सरी और दुकानें बनाकर रास्ता बंद कर दिया गया है। बिल्डर ने छोटी सी कच्ची सड़क उपलब्ध कराई है, उसे भी बंद करने की कोशिश की गई। इलाके के निवासियों धर्मवीर सहगल, योगेंद्र यादव, ओम प्रकाश चितारा, महेंद्र यादव, दयाराम यादव समेत वाटिका इंडिया नेक्सट के लोगों ने उनकी 24 मीटर सड़क शीघ्र बनाए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक रास्ते को मुख्य रास्ता बनाकर खोले जाने तक बंद नहीं किया जाए।