{"_id":"69d27cd1a5dccdaaf80ed94a","slug":"the-road-demolished-in-the-name-of-renovation-has-become-a-source-of-trouble-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-84094-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नवीनीकरण के नाम पर तोड़ी गई सड़क बनी परेशानी का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नवीनीकरण के नाम पर तोड़ी गई सड़क बनी परेशानी का सबब
विज्ञापन
फर्रुखनगर-वजीरपुर रोड का कार्य दो विभागों के बीच फंसकर लोगों का सिरदर्द बना
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। सड़क चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण के नाम पर फर्रुखनगर-वजीरपुर रोड को तोड़कर दोबारा बनाए जाने का कार्य दो विभागों के बीच फंसकर जनता के लिए सिरदर्द बन गया है। बेशक इस रोड के नवीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी ने कार्य शुरू किया हो लेकिन नेशनल हाईवे अथोरिटी ऑफ इंडिया ने इसे अपने अधीन ले लिया है, उसके बाद से रोड की मरम्मत का कार्य बीच में ही रुक गया। हालात यह हैं कि अब यह रोड लोगों की जान जोखिम में डाल रहा है। इस रोड पर रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोग घायल हो रहे हैं लेकिन अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
पंडित राजबीर सैदपुर, सुनील यादव खैरावास, राजू पंडित पातली आदि ने बताया कि लगभग एक माह पहले इस सड़क को जेसीबी की मदद से उखाड़ दिया था। अब ऐसे में यहां वाहन चालकों खासतौर पर दोपहिया वाहनों का चला पाना मुश्किल हो रहा है। रोजाना ही यहां बाइक सवारों के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने बताया कि मार्च माह में ही इस रोड पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी है जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए ।
हैरत की बात यह है कि इन दुर्घटनाओं के लिए पीड़ित लोग किस विभाग को जिम्मेदार ठहराएं। पहले यह रोड पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आती थी और इसकी मरम्मत का कार्य पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया, लेकिन एनएचएआई ने इसे अपने अधीन ले लिया और कार्य पूरा करने की बजाय इस रोड को बीच अधर में ही लटका दिया जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह से लेकर शाम तक उड़ती धूल के कारण सांस लेना तक मुश्किल हो गया है। कई लोगों ने आंखों में जलन और खांसी जैसी समस्याओं की शिकायत है। वहीं, टूटी सड़क की वजह से ट्रैफिक जाम आम हो गया है।