{"_id":"687be48d1e2bc19c1307b0c7","slug":"the-risk-of-dengue-is-increasing-two-more-patients-were-found-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-62652-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बढ़ रहा डेंगू का खतरा, दो और मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बढ़ रहा डेंगू का खतरा, दो और मरीज मिले
विज्ञापन
शहर के लोगों का आरोप-इलाकों में फॉगिंग नहीं की जा रही
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में बारिश होने से विभिन्न इलाकों में पानी जमा होने से डेंगू का खतरा बढ़ गया है। इस वजह से मच्छरजनित बीमारियों के मामले आने शुरू हो गए हैं। जिले में पहले से ही डेंगू व मलेरिया मामले मिल चुके हैं। शनिवार को डेंगू के दो नए मरीज सामने आए, जिनमें से एक मरीज का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
लोगों का आरोप है कि इलाकों में फॉगिंग नहीं की जा रही है। मानसून की शुरुआत से ही डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सभी लोगों को मच्छरों के प्रजनन को रोकने और डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए प्रयास करते रहने की सलाह दी है। सेक्टरों व कालोनियों में फाॅंगिग न होने से भी डेंगू का लार्वा पनपने का खतरा बढ़ गया है। ग्रीनवुड सिटी एक ब्लाॅक आरडब्ल्यूए प्रधान सीमा पुनिया ने बताया कि बारिश होने के बाद कम से कम एक बार फाॅगिंग होना जरूरी होता है। इस मौसम में अब तक एक बार भी फॉगिंग का छिड़काव नहीं किया गया है।
अस्पताल में बढ़े बुखार के मरीज
सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में बुखार व खांसी के मरीजों में इजाफा देखने को मिल रहा है। सामान्य दिनों के मुताबिक वर्तमान में 20 से 25 प्रतिशत मरीज बुखार के बढ़ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक कुल 12 डेंगू व चार मलेरिया के मामले सामने आ चुके हैं। शनिवार को नौ लोगों की डेंगू की जांच की गई, अब तक 1374 लोगों की जांच की जा चुकी है। विभाग द्वारा शनिवार को 7093 घरों में जांच की गई थी। एंटी लार्वा टीम को शनिवार को 160 घरों में पॉजिटिव लार्वा मिला। इस दौरान टीम द्वारा 116 लोगों को नोटिस थमाया गया।
विज्ञापन
शहर में फॉगिंग के छिड़काव के लिए जरूरत की दवाइयां नगर निगम को उपलब्ध करा दी गई हैं। साथ ही लोगों से हफ्ते में एक दिन ड्राई डे मनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है ताकि छतों पर गमलों, कूलर और टायरों की सफाई हो सके।
-विकास स्वामी, जिला मलेरिया अधिकारी