{"_id":"6887843ec5f8538bc10371e2","slug":"the-responsibility-of-cleaning-rests-on-the-shoulders-of-four-workers-sohnas-sewer-system-fails-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-63422-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: चार कर्मियों के कंधों पर सफाई का जिम्मा, सोहना की सीवर व्यवस्था फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: चार कर्मियों के कंधों पर सफाई का जिम्मा, सोहना की सीवर व्यवस्था फेल
विज्ञापन
सीमित कर्मचारियों की तैनाती के चलते सीवर सफाई का कार्य हो रहा प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना।
सोहना में सीवर व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। एक लाख की आबादी वाले कस्बे में केवल चार सीवरमैन ही तैनात हैं, जो नगर की सीवर सफाई व्यवस्था संभाल रहे हैं। यह सभी कर्मचारी ठेका एजेंसी के अधीन कार्यरत हैं। सीमित कर्मचारियों की तैनाती के चलते सीवर सफाई का कार्य प्रभावित हो रहा है और कस्बे के अधिकांश वार्डों, गलियों व बाजारों में सीवर का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे नागरिकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है और बीमारियों का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। इसकी वजह से नागरिकों को प्राइवेट सफाई कर्मचारियों को पैसे देकर सीवर साफ करवाना पड़ रहा है। वार्डों में सीवर लाइनें जाम हैं, पर विभागीय जिम्मेदारों की ओर से समाधान नहीं किया जा रहा।
एजेंसी निभा रही लापरवाही, टेंडर शर्तें ताक पर :
जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन वर्ष के लिए जिस एजेंसी को डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से ठेका दिया गया है। वह टेंडर की शर्तों के अनुसार काम नहीं कर रही। शर्तों के तहत एजेंसी को 12 सीवर कर्मचारी नियुक्त करने थे, टूटे सीवर ढक्कन तुरंत बदलने थे और पुरानी बंद सीवर लाइनों को नई पाइप डालकर दोबारा चालू करना था लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। एजेंसी केवल चार कर्मचारियों के भरोसे काम चला रही है, जिससे क्षेत्र में लगातार शिकायतें बढ़ रही हैं।
नागरिकों ने जताई नाराजगी
स्थानीय निवासी अमित गर्ग, एडवोकेट अनुराग, पूर्व पार्षद डॉ. सतीश तंवर, राजू व नितिन अग्रवाल एडवोकेट ने कहा कि एजेंसी टेंडर की शर्तों के अनुरूप कार्य नहीं कर रही। कस्बे में अधिकांश सीवर चोक हैं और गंदगी चारों ओर फैली है। उन्होंने कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विभाग भी संतुष्ट नहीं:
जनस्वास्थ्य विभाग के जेई अंकित ने कहा कि एजेंसी की कार्यप्रणाली संतोषजनक नहीं है। उन्होंने बताया कि टेंडर में स्पष्ट शर्तें दी गई थीं लेकिन एजेंसी उनकी अनदेखी कर रही है। विभाग जल्द ही एजेंसी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करेगा।