फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The responsibility of building the organization after 11 years is on the shoulders of young leaders

Gurugram News: युवा नेताओं के कंधों पर 11 साल बाद संगठन खड़ा करने की जिम्मेदारी

Thu, 14 Aug 2025 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
The responsibility of building the organization after 11 years is on the shoulders of young leaders
कांग्रेस ने पंकज डावर को शहरी व वर्धन यादव को ग्रामीण जिलाध्यक्ष की सौंपी है जिम्मेदारी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। करीब 11 साल बाद कांग्रेस को दोबारा जिले में खड़ा करने की जिम्मेदारी पार्टी ने दो युवा नेताओं को दी है। कांग्रेस ने पंकज डावर को शहरी व वर्धन यादव को ग्रामीण जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। दोनों ने पार्टी के सभी नेताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा है कि जल्द ही संगठन की मजबूती को लेकर काम शुरू किया जाएगा।
मंगलवार की देर रात कांग्रेस पार्टी ने जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा की थी। इसमें गुरुग्राम शहरी प्रधान पंकज डावर और ग्रामीण का वर्धन यादव को बनाया है। वर्धन यादव बीते विधानसभा चुनाव में बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता राव नरबीर सिंह के खिलाफ चुनाव लड़े थे और कड़ी टक्कर दी थी। वर्धन यादव को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट का माना जाता है। दीपेंद्र हुड्डा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा से जमकर प्रचार किया था। वहीं, पंकज डावर ने भी गुरुग्राम शहर में पार्टी की भूमिका निभाई थी। लोकसभा चुनाव में राज बब्बर और विधानसभा चुनाव में मोहित ग्रोवर की चुनाव कमान संभाली थी। हालांकि उन्हें भी हुड्डा समर्थक माना जाता है लेकिन अन्य नेताओं से तालमेल बनाकर चलते हैं।
विज्ञापन

गुरुग्राम में पिछले 11 साल से शहरी व ग्रामीण जिलाध्यक्ष के पद खाली थे। कई बार संगठन को मजबूत करने का प्रयास हुआ लेकिन प्रदेश कांग्रेस नेताओं की आपसी गुटबाजी के चलते संभव नहीं हो सका। इसका नतीजा पार्टी को लोकसभा चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव ही नहीं बल्कि नगर निगमोें के चुनाव तक में दिखा। पिछले दिनों जब पार्टी के आब्वर्जर पहुंचे तो अधिकतर नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दोनों के ही नाम लिए थे। हालांकि दोनों नेताओं पर बुजुर्गों व युवाओं को साथ लेकर चलने की चुनौती होगी। जिले में भी पार्टी कई गुटों में बंटी हुई है। ऐसे में दोनों को तालमेल बनाकर चलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



जातिगत समीकरण साधा
दोनों जातिगत समीकरणों के हिसाब से भी फिट बैठते हैं। पंकज डावर पंजाबी समुदाय से आते हैं और शहरी क्षेत्र में पंजाबी समुदाय की संख्या अधिक है। वर्धन यादव को ग्रामीण जिलाध्यक्ष बनाकर यादव समुदाय में पैठ बनाने का प्रयास कांग्रेस ने किया है। दोनों से पहले निशित कटारिया को यूथ कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने जाट समुदाय में पैठ बनाने का संकेत दिया है।


जल्द ही जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा : पंकज
शहरी प्रधान पंकज डावर ने कहा कि जल्द ही जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत किया जाएगा। पार्टी की कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। पार्टी के सभी नेताओं को साथ लेकर चला जाएगा। पंकज ने कहा कि लोग सीवर, पानी व टूटी सड़कों से परेशान हैं और इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।


जनसमस्याओं को प्रमुखता उठाया जाएगा : वर्धन
वर्धन यादव ने कहा 11 साल से जिले में संगठन नहीं था। अब सभी नए और पुराने नेताओं को एक मंच पर लाया जाएगा। पार्टी नेताओं के मार्गदर्शन में कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। पार्टी जन समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी। भाजपा ने गुरुग्राम के विकास को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed