फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The Reel Obsession... Trouble Mounts, Safety Declines

Gurugram News: रील का चस्का... बढ़ी आफत, घट रही सुरक्षा

Sat, 27 Jun 2026 07:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
The Reel Obsession... Trouble Mounts, Safety Declines
साएनएच-49 और द्वारका एक्सप्रेसवे पर थार से स्टंट करने का वीडियो पर हो रहा वायरल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर सिटी में युवाओं द्वारा दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) और द्वारका एक्सप्रेसवे पर थार, स्कॉर्पियो व अन्य गाड़ियों पर स्टंट करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जिले की पुलिस द्वारा स्टंट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है, लेकिन सड़कों पर स्टंट नहीं रुक पा रहे हैं। शनिवार की सुबह से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एनएच-48 और द्वारका एक्सप्रेसवे पर थार व अन्य गाड़ियों से स्टंट किया जा रहा है।
वायरल वीडियो दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) और द्वारका एक्सप्रेसवे के बताए जा रहे हैं। गुरुग्राम पुलिस ने वीडियो के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक्सप्रेसवे पर थार चालक ने खतरनाक ड्रिफ्ट करने के साथ ही सड़क पर चल रही तीन गाड़ियों के बीच से अपने वाहन को निकाला। एक अन्य वाहन से थार के स्टंट का वीडियो शूट गया, जिसको सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। बिना नंबर की थार को गुरुगमन सिटी बस की साइड से भी निकाला। हालांकि, स्टंट करने वाली गाड़ियों के चालकों को यातायात पुलिसकर्मी रुकने का इशारा करते हैं, लेकिन चालक तेज रफ्तार में अपने वाहनों को भगा लेते हैं।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे वीडियो में एक थार को सड़क पर गोल-गोल घुमाया जा रहा है। जबकि दो अन्य गाड़ियां सड़क के बीचों-बीच हेड लाइटें जलाकर खड़ी की गई हैं और उनके रोशनी में थार से स्टंट किए जा रहे हैं। गनीमत यह रही कि इस दौरान सड़क पर कोई हादसा नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर लोग कमेंट्स करते हुए इन लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि सड़कों पर लोगों को हादसों का शिकार होने से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की छानबीन की जा रही है। वीडियो के आधार पर वाहनों की पहचान करके स्टंट करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article