{"_id":"680d2b1c1d41b106590dcfc7","slug":"the-recovery-agent-said-take-up-prostitution-to-repay-the-loan-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-56263-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रिकवरी एजेंट बोला, लोन चुकाने के लिए वेश्यावृत्ति कर लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रिकवरी एजेंट बोला, लोन चुकाने के लिए वेश्यावृत्ति कर लो
विज्ञापन
युवती की शिकायत पर एक माह बाद भोंडसी पुलिस ने दर्ज किया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। रुपये लेने के लिए बैंक रिकवरी एजेंट ने युवती को सड़क से उठा लेने की धमकी दे डाली। इतना ही नहीं, उसने युवती से कहा कि लोन के रुपये चुकाने के लिए वह वेश्यावृत्ति कर ले। उसने युवती के परिचितों से भी दुर्व्यवहार किया।
यह आरोप एक युवती ने लोन रिकवरी एजेंट युवक पर लगाए थे। इस मामले में एक माह बाद जांच के बाद भोंडसी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सत्येंद्र ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने बीते कुछ समय पहले बैंक से लोन लिया था। लोन के रुपये उन्होंने बाजार में निवेश कर दिए थे। उस दौरान उसे नुकसान हो गया और वह लोन नहीं चुका पाई। 20 मार्च को एक युवक उनके घर आया। उसने अपना नाम नागर बताते हुए कहा कि वह टाटा कैपिटल में काम करता है। वह उससे बैंक लोन के लंबित ईएमआई के बारे में बात करने लगा।
उसने युवक से कहा कि वह फिलहाल रुपये नहीं दे पाएगी। जैसे ही रुपयों का इंतजाम हो जाएगा, तो वह लोन चुका देगी। आरोप है कि युवक ने इस दौरान उनकी वीडियो बना ली थी। कुछ दिन बाद वह फिर से आया और धमकी दी कि अगर लोन के रुपये नहीं चुकाए तो वह उसे सड़क से उठा लेगा। इस पर वह काफी डर गई। उन्होंने अपने अधिवक्ता से फोन पर युवक की बात भी करवाई थी।
विज्ञापन
इसके बाद युवक ने उसे फोन करना शुरू कर दिया। 24 मार्च काे उसने व्हाट्सएप कॉल पर फोन कर गाली-गलौज किया। आरोप है कि इस दौरान युवक ने कहा कि वह लोन के रुपये चुकाने के लिए वेश्यावृत्ति कर ले। इस पर उसने परेशान होकर टाटा कैपिटल कंपनी में बात की तो उन्होंने बताया कि वह बैंक का कर्मचारी नहीं है और उसका नाम नीरज त्यागी है। वह निजी रिकवरी एजेंट है। उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि 26 मार्च को उसने मैसेज किया। मैसेज में उनके दोस्तों के नाम लिखे हुए थे। इसके साथ ही कहा गया था कि वह उनके परिवार और दोस्तों का पीछा करेगा। उनका कहना है कि उसने किसी एप के माध्यम से उनके परिचितों के नंबर ले लिए थे। अब उनको भी फोन करके गाली दी जा रही है।