{"_id":"6a3c297e7f6b585046001700","slug":"the-rape-was-committed-inside-the-car-when-the-girl-screamed-she-was-strangled-to-death-with-a-gamchha-traditional-cotton-towel-gurgaon-news-c-1-1-noi1190-4433049-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कार में ही किया था दुष्कर्म, चीखने पर गमछे से गला दबाकर की बच्ची की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कार में ही किया था दुष्कर्म, चीखने पर गमछे से गला दबाकर की बच्ची की हत्या
विज्ञापन
कैब के चलने पर बच्ची की खुली नींद तो हैरानी से चिल्लाई, आरोपी ने घुमाकर परिवार के पास छोड़ने का दिया था भरोसा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके 11 साल की मासूम बच्ची के अपहरण, उसके साथ दरिंदगी और फिर बेरहमी से हत्या ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। आरोपी वासू सिंह उर्फ बब्लू ने जिस नृशंसता से इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया, उसका कबूलनामा सुनकर पुलिसकर्मियों के भी रोंगटे खड़े हो गए।
हवस में अंधे हो चुके आरोपी ने छत्तरपुर रोड पर मांडी गांव के बाद कैब सुनसान जगह पर रोकी और बच्ची से दुष्कर्म किया। इस दौरान बच्ची की दर्दभरी चीखों, उसकी बेबसी और रहम की गुहार से भी वह नहीं पिघला। उसने मासूम की अस्मिता को रौंदा और अपनी करतूत छिपाने के लिए दर्द से बिलखती नाबालिग की सांसें भी छीन लीं। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी वारदात से पहले गांजे के नशे में था।
उसने बच्ची अपनी मां, तीन बहन-भाई के बाद पांचवें नंबर पर सोता देख उसे कैब में लिटा लिया और गाड़ी गुरुग्राम की ओर मोड़ दी। इस बीच बच्ची की नींद खुली और खिड़की से बाहर देख वह पापा...पापा .. चिल्लाने लगी। आरोपी ने उसे कहा कि वह घुमाकर परिवार के पास छोड़ देगा। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक बच्ची की आवाज सुनकर उसके पिता ने कार का पीछा भी किया और बदहवास हालात में जहां परिवार सो रहा था वहां आया और अपहरण की जगह पर सो रहे बुजुर्ग से कार चालक के बारे में पूछा लेकिन वह कुछ बता नहीं आए। इस पर पीड़ित परिवार ने करीब 5:30 बजे पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
महरौली थानाध्यक्ष रितेश शर्मा और इंस्पेक्टर लॉ एंड ऑर्डर अजय यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी कैमरों से पुलिस को काफी सुराग मिल गए थे। इधर, आरोपी वासू सिंह बच्ची की हत्या करने के बाद शव कार की पिछली सीट पर रखा और 10 से 12 किलोमीटर दूर फरीदबाद -गुरुग्राम रोड पर सुशांत लोक के नजदीक जंगल में ले गया। बच्ची के शव को झाड़ियों और पत्थरों से ढक दिया था। यहां से गुरुग्राम के चक्करपुर स्थित अपने कमरे पर पहुंचा था और सामान्य दिनचर्या शुरू कर दी थी।