फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The Punhana-Bodi Kothi road will become the region's new lifeline

Gurugram News: पुन्हाना-बोड़ी कोठी सड़क बनेगी क्षेत्र की नई लाइफलाइन

Sat, 16 May 2026 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
The Punhana-Bodi Kothi road will become the region's new lifeline
सड़क खुदाई करती मशीन
-5.88 करोउ़ से जर्जर सड़क का निर्माण हुआ शुरू, छह महीने में बदलेगी पूरे इलाके की तस्वीर
विज्ञापन




-समस्या से परेशान 24 गांवों के ग्रामीणों को मिलेगी राहत
सद्दाम हुसैन



पिनगवां। लंबे इंतजार, विरोध और परेशानी के बाद आखिरकार पुन्हाना से बोड़ी कोठी तक जाने वाली जर्जर सड़क के अच्छे दिन आने वाले हैं। करीब 5 करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत हो चुकी है। सड़क निर्माण शुरू होते ही आसपास के दो दर्जन से अधिक गांवों में खुशी की लहर दौड़ गई है। वर्षों से गड्ढों, टूटी सड़क और धूल-मिट्टी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है।



पुन्हाना से बोड़ी-कोठी तक जाने वाला यह मार्ग इलाके की सबसे अहम संपर्क सड़कों में गिना जाता है। यह सड़क गोधोला, गोधोली, लुहिंगा कला, ऐंचवाड़ी, मल्हाका, जेतलका, चांदडाका और महूँ सहित करीब दो दर्जन गांवों को जोड़ती है। रोजाना सैकड़ों वाहन चालक, किसान, व्यापारी, स्कूली छात्र-छात्राएं और ग्रामीण इसी मार्ग से सफर करते हैं। लेकिन लंबे समय से सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि लोगों का निकलना तक मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन




बरसात के दिनों में सड़क पर बने गहरे गड्ढों में पानी भर जाता था, जिससे हादसों का खतरा लगातार बना रहता था। खासकर मल्हाका, जेतलका और चांदडाका गांव के आसपास सड़क सबसे ज्यादा क्षतिग्रस्त थी। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सामने सड़क निर्माण की मांग उठाई थी। अब जाकर लोगों की यह मांग पूरी होती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
छह महीनों में पूरा हो जाएगा निर्माण कार्य :



विभागीय जानकारी के अनुसार सड़क निर्माण का टेंडर देव प्रयाग एजेंसी को दिया गया है। एजेंसी को छह महीने के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क को आधुनिक तकनीक और गुणवत्ता मानकों के आधार पर तैयार किया जाएगा ताकि लोगों को लंबे समय तक बेहतर और सुरक्षित यातायात सुविधा मिल सके। ग्रामीण सोकत, आरिफ, जाहुल, अंसार, जावेद और कमाल ने सड़क निर्माण शुरू होने पर खुशी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क क्षेत्र की जीवनरेखा है। सड़क बनने से न केवल लोगों का सफर आसान होगा बल्कि व्यापार, शिक्षा और कृषि गतिविधियों को भी नई रफ्तार मिलेगी।


--------------

पुन्हाना से बोड़ी कोठी तक सड़क निर्माण कार्य 5.88 करोड़ रुपये की लागत से शुरू कर दिया गया है। एजेंसी को छह महीने में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुसार कराया जाएगा, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुरक्षित यातायात सुविधा मिल सके।

- अरशद खान, कनिष्ठ अभियंता पीडब्ल्यूडी।



--------

यह सड़क लंबे समय से खराब हालत में थी, जिससे रोजाना आने-जाने में काफी परेशानी होती थी। अब निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

- इम्तियाज अली, गोकलपुर।

--------------

बरसात के दिनों में सड़क पर बने गड्ढों की वजह से हादसों का खतरा बना रहता था। नई सड़क बनने से छात्रों, किसानों और वाहन चालकों को सुरक्षित सफर मिलेगा।

- रसीद अहमद, एडवोकेट।

------------

यह सड़क कई गांवों को जोड़ती है, इसलिए इसका बनना बेहद जरूरी था। सड़क निर्माण से व्यापार और खेती-किसानी के कामों को भी फायदा पहुंचेगा।

- वसीम अकरम, ग्रामीण।

-------------

हम लोग काफी समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। अब काम शुरू होने से उम्मीद है कि क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी और लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

- फजरूद्दीन, ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed