{"_id":"6958197da9462fa57a054435","slug":"the-project-to-build-a-boxing-hall-at-nehru-stadium-has-stalled-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-76171-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नेहरू स्टेडियम में बॉक्सिंग हॉल निर्माण की परियोजना रुकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नेहरू स्टेडियम में बॉक्सिंग हॉल निर्माण की परियोजना रुकी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सिविल लाइंस स्थित नेहरू स्टेडियम में प्रस्तावित बॉक्सिंग हॉल की परियोजना फिलहाल रोक दी गई है। इस बॉक्सिंग हॉल के निमार्ण के लिए शुरू में 50 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया था, लेकिन इस परियोजना में आधुनिक सुविधाएं और विस्तृत योजना जोड़े जाने पर अब बजट बढ़कर एक करोड़ रुपये हो गया है। जिस कारण इसका निमार्ण कार्य अभी के लिए रोक दिया गया है।
खेल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बॉक्सिंग हॉल को अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों पर तैयार किया जाएगा। इसमें सुरक्षित रिंग, आधुनिक उपकरण, फिटनेस व्यवस्थाएं और बेहतर प्रशिक्षण की सभी सुविधाएं होंगी। इससे जिले और आसपास के क्षेत्रों के युवा बॉक्सरों को फायदा होगा। स्थानीय खिलाड़ी लंबे अरसे से ऐसी सुविधा की मांग कर रहे हैं, ताकि राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की तैयारी बेहतर हो सके। अभी उन्हें सीमित संसाधनों पर ही अभ्यास करना पड़ रहा है।
जिला खेल अधिकारी आरती सिंह ने बताया कि बजट वृद्धि के कारण उच्च अधिकारियों की मंजूरी मिलने के बाद ही काम शुरू होगा। हरियाणा ओलंपिक संघ इस हॉल का निर्माण कराएगा और योजना संबंधित विभाग को भेज दी गई है।