फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The problem remains unresolved even after complaining.

Gurugram News: शिकायत करने के बाद भी समस्या अनसुलझी

Sun, 18 Jan 2026 06:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
The problem remains unresolved even after complaining.
सोहना में पुराना अलवर मार्ग पर बना कूड़े का पहाड़, लोगों को परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। वार्ड नंबर-13 पुराना अलवर मार्ग के दोनों ओर कूड़े का पहाड़ बन गया है। सड़क के दोनों ओर फैले कूड़े से जहरीली गैसें निकलती हैं, जिससे मार्ग से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। नगर परिषद में कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या अनसुलझी बनी हुई है। अब इस समस्या से परेशान लोगों ने समस्या का हल न होने पर जल्द ही प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

इसके अलावा मार्ग पर लगी एलईडी लाइटें में काफी समय से बंद हैं। लाइटें नहीं जलने से मार्ग पर अंधेरा छाया रहता है, जिससे आपराधिक घटनाएं घटित होने का हमेशा भय बना रहता है। पूर्व पार्षद अनिल, कासिम, पूर्व पार्षद रमन जांगड़ा, विनोद आदि कहते हैं कि इस क्षेत्र में काफी संख्या में परिवार रहते हैं, जिनका बीमारियों की चपेट में आने का डर रहता है। उन्होंने यह भी बताया कि इस समस्या की शिकायत कई बार नगरपरिषद को कर दी है, जिसका समाधान आज तक भी नहीं हो सका है। अब लोगों ने जल्द ही विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

----

कूड़ा निस्तारण के लिए योजना तैयार करके उच्चाधिकारियों को भेजी हुई है। मंजूरी मिलने पर समस्या का हल हो जाएगा। - अजय पंगाल, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed