फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The problem of cleft lip or cleft palate is related to scientific reasons, do not believe in myths

Gurugram News: कटे होंठ या तालु में दरार की समस्या वैज्ञानिक कारणों से जुड़ी, मिथ पर न जाएं

Mon, 28 Jul 2025 08:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 08:10 PM IST
विज्ञापन
The problem of cleft lip or cleft palate is related to scientific reasons, do not believe in myths
नागरिक अस्पताल में मुफ्त इलाज की सुविधा, 2024 में 69 बच्चों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
विज्ञापन


सौम्या गुुप्ता


गुरुग्राम। शिशुओं के कटे होंठ (होंठ या तालु में दरार) एक जन्मजात असामान्यता है। इसको लेकर समाज में विभिन्न तरह के मिथ प्रचलित हैं। डॉक्टरों के अनुसार यह समस्या पूरी तरह से वैज्ञानिक कारणों से होता है। गर्भावस्था के दौरान भ्रूण के विकास में जब ऊपरी होंठ या तालु सही ढंग से नहीं जुड़ते तब यह समस्या देखी जाती है।



लंबे से चली आ रही बातें कि ग्रहण के समय चाकू चलाना, फटी हुई तोतई रंग की साड़ी पहनना या कुछ विशेष बातें लंबे समय से लोग इन मिथ को मानते आ रहे हैं। डाक्टरों का कहना है कि इन मान्यताओं का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। कटे होंठ की मुख्य वजह गर्भवती महिलाओं में एनीमिया, पोषण की कमी, पैसिव स्मोकिंग और समुचित देखभाल की कमी की वजह से होती है।
विज्ञापन




वर्ष 2024 में जिले में ऐसे 69 बच्चों की सर्जरी की गई थी जिनके होंठ या तालु में दरार थी। इनमें से 44 लड़के और 25 लड़कियां शामिल थीं। समय पर उपचार और ऑपरेशन से इस समस्या का समाधान संभव है। लोगों को जागरूक होना चाहिए और मिथकों के बजाय चिकित्सा सलाह पर भरोसा करें जिससे समय पर इलाज कराकर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लौटाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




-------





मुफ्त इलाज का प्रावधान

सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में कटे होंठ (क्लेप लिप) की समस्या से ग्रसित बच्चों के लिए मुफ्त इलाज की सुविधा है। डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. रश्मि बतरा ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को किसी झोलाछाप या बाबा के पास न ले जाएं। अस्पताल में जाकर सही समय पर उपचार करांए। साथ ही बच्चों में खून की कमी न हो, इसका विशेष ध्यान रखें ताकि सर्जरी में कोई बाधा न आए।


कटे होंठों की समस्या पूरी तरह से वैज्ञानिक कारणों की वजह से होती है। समय से इलाज कराकर इस समस्या का समाधान संभव है। जिले के नागरिक अस्पताल में इसके लिए मुफ्त इलाज की सुविधा है- डाॅ. अलका सिंह, सीएमओ, गुरुग्राम


कटे होंठ एक जन्मजात स्थिति है जिसमें बच्चे के ऊपरी होंठ में दरार होती है। इसका इलाज संभव है और सर्जरी सबसे प्रभावी तरीका है, जो आमतौर पर 3 से 6 महीने की उम्र में की जाती है। समय पर इलाज से बच्चा सामान्य रूप से बोलने, खाने और मुस्कुराने में सक्षम हो जाता है।---डाॅ. प्रदीप कुमार सिंह, हेड कॉस्मेटिक और प्लास्टिक सर्जरी, आर्टेमिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed