Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The problem of anemia increases in winter, prevent it through diet

Gurugram News: सर्दी में बढ़ती एनीमिया की समस्या, खानपान से करें बचाव

Sat, 10 Jan 2026 06:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
The problem of anemia increases in winter, prevent it through diet
गुरुग्राम। सर्दियों के मौसम में लोगों में खून की कमी यानी एनीमिया की समस्या बढ़ने लगती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि संतुलित आहार और सही खान-पान अपनाकर इस समस्या से आसानी से बचा जा सकता है। सर्दियों में मिलने वाली हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, सरसों का साग और बथुआ आयरन से भरपूर होती हैं। इन सब्जियों के नियमित सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। इसके अलावा अंकुरित दालें, चना, मूंग और अन्य दालें भी खून बढ़ाने में सहायक होती हैं। स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ डॉ. लोकवीर का कहना है कि जिले में सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर फोलिक एसिड की गोलियां निशुल्क उपलब्ध हैं। इसके साथ ही खून की जांच भी नजदीकी यूपीएचसी या पीएचसी पर निशुल्क खून की जांच की जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article