{"_id":"6a57927428ee166a020ce034","slug":"the-prisoner-was-murdered-by-his-friends-after-an-argument-while-returning-from-a-birthday-party-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-94544-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बर्थडे पार्टी से लौटने के दौरान हुई बहस के बाद दोस्तों ने ही की थी बंदी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बर्थडे पार्टी से लौटने के दौरान हुई बहस के बाद दोस्तों ने ही की थी बंदी की हत्या
विज्ञापन
तीन गिरफ्तार, मंगलवार सुबह सेक्टर-53 थाना इलाके में सड़क किनारे मिला था शव
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-53 थाना इलाके में सड़क किनारे मृत मिले बंदी उराव की हत्या उसके दोस्तों ने ही बहस के बाद की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान झारखंड के गुमला निवासी राम, विनय और प्रकाश के रूप में हुई। आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि बंदी उराव के साथ ये तीनों सोमवार रात को वजीराबाद गांव में एक बर्थडे पार्टी में मौजूद थे। वहां से कार में बैठकर चारों बंदी को गुरुग्राम घुमाने निकले तो इनमें बहस हो गई। इसी के चलते तीनों ने हत्या के बाद शव वहां फेंक दिया था।
मामला मंगलवार सुबह सामने आया था। पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-54 डीएलएफ फेज-5 के जंगल इलाके में सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सेक्टर-53 थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो खून से लथपथ्ज्ञ शव पड़ा था। मृतक के सिर व चेहरे पर चोट के निशान थे। फोरेंसिक टीमों को मौके पर बुलाकर जांच कराई गई। मृतक की पहचान झारखंड के गुमला जिले के निवासी बंदी उराव (39) के तौर पर हुई। शव को मोर्चरी में रखवाया गया। एक सिक्योरिटी गार्ड के बयान पर सेक्टर-53 थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।
सेक्टर-53 थाना एसएचओ इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा, अपराध शाखा सेक्टर-4 के इंचार्ज एसआई अंकित की टीमों ने मामले में जांच शुरू की। बुधवार को पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी फिलहाल वजीराबाद गांव में रहते हैं। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि मृतक बंदी उराव काम की तलाश में लगभग 1 महीना पहले गुरुग्राम आया था। सोमवार की रात को मृतक बंदी के एक साथी के बेटे का जन्मदिन था। बंदी अपने दोस्तों के साथ वजीराबाद में उसी पार्टी में गया था। पार्टी के बाद बंदी ने अपने दोस्तों को गुरुग्राम शहर दिखाने के लिए कहा।
विज्ञापन
गाड़ी में चारों दोस्त गुरुग्राम शहर घूमने के लिए निकल गए। वजीराबाद ढाणी चौक के पास इनकी आपस में बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि बंदी के तीनों साथी उसे अरावली पहाड़ी के जंगलों में ले गए और वहां पर पत्थर मारकर बंदी की हत्या कर दी। शव को झाड़ियों में आरोपी फेंककर वहां से भाग गए। वारदात में प्रयोग की गई कार आरोपी राम की थी। एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने बताया कि आरोपी प्रकाश और विनय गुरुग्राम में ऑटो चलाते हैं। राम टैक्सी चलाता है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। मामले में टीम जांच कर रही है।