फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The priority of the government is to make the lives of people easier in the state: Naib Saini

प्रदेश में लोगों के जीवन को सुगम करना ही सरकार की प्राथमिकता: नायब सैनी

Sat, 08 Feb 2025 11:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The priority of the government is to make the lives of people easier in the state: Naib Saini
प्रदेश में लोगों के जीवन को सुगम करना ही सरकार की प्राथमिकता: नायब सैनी
विज्ञापन


- एंबियंस मॉल स्थित एक होटल में आयोजित सेमीनार में मुख्यमंत्री ने की शिरकत
- स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में भारत ग्लोबल इंडस्ट्रीज फोरम ने आयोजित किया कार्यक्रम

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा में औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के निवारण के लिए सरकार तीव्र गति से काम कर रही है। प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस का एक इको-सिस्टम तैयार किया है, जिसमें प्रमाण पत्र, लाइसेंस और अनुमति देने में अड़चन पैदा करने वाले अनेक नियमों और प्रक्रियाओं को खत्म किया गया है। समयबद्धता के साथ निवेशकों को 150 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन प्रदान की जा रही हैं। प्रदेश में लोगों के जीवन को सरल व सुगम करना ही सरकार की प्राथमिकता है।
शनिवार को गुरुग्राम में स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में भारत ग्लोबल इंडस्ट्रीज फोरम द्वारा आयोजित सेमीनार में बोलते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने यह बात कही। ''''भारत को मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनाने'''' विषय पर आयोजित इस सेमीनार में वह बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए थे। कार्यक्रम में सहकारिता और विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, राज्यसभा सांसद डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी भी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा ध्येय है कि समुचित विकास में हमारी ईमानदारी का यह प्रतिफल है कि हरियाणा सरकार पिछले 10 वर्षों में हर प्रकार की परीक्षा की कसौटी पर खरी उतरी है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि हमारा संकल्प है कि हरियाणा के 10 जिलों में नई आईएमटी स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सड़क परियोजनाओं के विस्तार से आज विभिन्न क्षेत्रों के निवेशक निरंतर सरकार के संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में निरंतर जारी औद्योगिक क्रांति में विशुद्ध भारतीयों की उपलब्धि पर कहा कि यह हम सभी के लिए गौरव का विषय है और इस बात का प्रमाण भी है कि सरकार सही दिशा में काम कर रही है।
विज्ञापन



सरकार-उद्यमियों के मध्य सेतु का काम करे बीजीआईएफ: डॉ: अरविंद शर्मा
सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने के लिए भारत ग्लोबल इंडस्ट्रीज फोरम को सेतु की भूमिका निभानी होगी। प्रधानमंत्री जो सोचते हैं, उसे करके दिखाते हैं। हरियाणा में इसी विचार पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आगे बढ़ रहे हैं। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली, अखिल भारतीय सह-संगठक सतीश कुमार, बीजीआईएफ के चैयरमेन एवं सोनालिका ग्रुप के वाइस चेयरमैन डॉ. अमृत सागर मित्तल, वाइस चैयरमेन एवं एसएलआर मेटालिक्स के एमडी राजकुमार गोयल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed