{"_id":"6817a6e67b791748a40b1b0e","slug":"the-principal-beat-up-a-7-year-old-child-gurgaon-news-c-1-1-noi1188-2907503-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सात वर्षीय बच्चे को को प्रिंसिपल ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सात वर्षीय बच्चे को को प्रिंसिपल ने पीटा
विज्ञापन
हथीन। राजकीय प्राथमिक स्कूल उटावड के दूसरी कक्षा के सात वर्षीय छात्र को प्रिंसिपल द्वारा पीटे जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र के पिता ने इस संदर्भ में उटावड थाने में प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पीड़ित छात्र के पिता का आरोप है कि प्रिंसिपल की पिटाई के प्रमाण बच्चे के शरीर के निशान हैं। उनका कहना है कि बच्चे को बेरहमी से पीटा गया है। इस बारे में खंड शिक्षा अधिकारी सगीर अहमद का कहना है कि इस संदर्भ में उन्हें सूचना मिली है। जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस एवं शिक्षा विभाग दोनों ही इस मामले की जांच कर रहे हैं। घटना दो मई की बताई गई है। लेकिन शिकायत तीन मई की रात को दी गई है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
विज्ञापन