फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The posts of Deputy Mayor and Senior Deputy Mayor are still vacant

Gurugram News: उप महापौर और वरिष्ठ उप महापौर के पद अब तक खाली

Sat, 03 May 2025 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
The posts of Deputy Mayor and Senior Deputy Mayor are still vacant
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। पार्षदों के शपथ लेने के एक माह बाद भी गुरुग्राम और मानेसर नगर निगम में उप महापौर और वरिष्ठ उप महापौर का चुनाव नहीं हो सका है। गुरुग्राम निगम में 36 वार्डाें में से 24 में भाजपा के पार्षद विजयी हुए थे। इसके बाद भी दोनों पदों को लेकर कोई निर्णय नहीं हो सका है। हालांकि मानेसर में भाजपा के पास बहुमत से कम हैं। गुरुग्राम नगर निगम चुनाव में भाजपा के पास उप महापौर और वरिष्ठ उप महापौर बनाने के लिए पूर्ण बहुमत है। ऐसे में नगर निगम गुरुग्राम में वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर बनाने में कोई पेच नहीं है। यहां भाजपा संगठन से जुड़े पार्षदों को इन दोनों पदों पर बैठाने के लिए माथापच्ची कर रही है। यहां पर राजनीतिक समीकरण को देखते हुए भाजपा और संघ से जुड़े पार्षद को तरजीह मिलेगी। भाजपा मेयर राजरानी मल्होत्रा और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को पंचकूला में हुआ था। इसके बाद भी गुरुग्राम में भाजपा नगर निगम में दोनों पद खाली होेने से कई सवाल उठ रहे हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया ने कहा कि दोनों पदों का चुनाव नहीं होने से शहर का विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। नगर निगम में कई कमेटियां बनती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि भाजपा की गुटबाजी के कारण यह मामला लटका हुआ है। वहीं, भाजपा के जिला प्रधान सर्वप्रिय त्यागी ने बताया कि अभी इसमें समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed