{"_id":"695177893335d7b3700fe2e3","slug":"the-plan-to-provide-drinking-water-to-every-household-in-sohna-remains-confined-to-paper-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-75664-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सोहना के हर घर में पेयजल उपलब्ध कराने की योजना कागजों में सिमटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सोहना के हर घर में पेयजल उपलब्ध कराने की योजना कागजों में सिमटी
विज्ञापन
विभाग ने योजना का एस्टीमेट उच्चाधिकारियों को भेजा, लेकिन अब तक नहीं मिली राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना के हर घर में पेयजल उपलब्ध कराने की योजना कागजों में सिमट गई है। योजना पर करीब 102 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जानी है, ताकि शहरी क्षेत्र के हर घर को नहरी पानी उपलब्ध हो सके। करीब 2 वर्ष पूर्व जनस्वास्थ्य और अभियांत्रिकी विभाग द्वारा अटल कायाकल्प और शहरी परिवर्तन मिशन योजना को अमलीजामा पहनाना शुरू किया था, ताकि शहरी लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो सके। विभाग द्वारा सोहना के अलावा परिषद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 13 गांवों को नहरी पानी उपलब्ध कराना तय किया गया था। विभाग ने योजना का प्रस्ताव व एस्टीमेट तैयार कराकर उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर भेज दिया था।
सोहना जनस्वास्थ्य व अभियांत्रिकी विभाग द्वारा केंद्र सरकार द्वारा संचालित अटल कायाकल्प व शहरी परिवर्तन मिशन योजना का प्रारूप तैयार करके सरकार को भेजा गया था। योजना पर 102 करोड़ 57 लाख रुपये की राशि खर्च करना तय था। योजना के तहत सोहना शहर के अलावा परिषद क्षेत्र के 13 गांवों को नहरी पानी उपलब्ध कराना था। जिसके लिए विभाग 93 किलोमीटर लंबी पानी की लाइन बिछाएगा। इसके अलावा घामडोज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता को भी बढ़ाकर 27 एमएलडी से 32 एमएलडी की जाएगी।
अमृत-2.0 योजना के शुरू हो जाने पर सोहना कस्बे के अलावा नगरपरिषद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों जखोपुर, रायपुर, लोहटकी, सांपकी नंगली, धुनेला, सोहना ढाणी, खाईका, लाखुवास, बालूदा, सिरस्का आदि में रहने वाले ग्रामीणों को भी भरपूर पानी मिल सकेगा। जबकि वर्तमान में मात्र दो गांवों जखोपुर व रायपुर में ही नहरी पानी पहुंच रहा है।
विज्ञापन
सोहना जनस्वास्थ्य व अभियांत्रिकी विभाग के जेई खुर्शीद बताते हैं कि विभाग ने योजना का एस्टीमेट उच्चाधिकारियों को भेजा हुआ है, लेकिन अभी तक योजना को शुरू करने के लिए फंड्स उपलब्ध नहीं कराया है। फंड्स उपलब्ध होने के बाद योजना पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।