फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The picture of Manesar will improve with the development work of Rs 33 crore

Gurugram News: 33 करोड़ रुपये के विकास कार्यों से सुधरेगी मानेसर की तस्वीर

Fri, 22 Aug 2025 07:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 07:29 PM IST
विज्ञापन
The picture of Manesar will improve with the development work of Rs 33 crore
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कई कार्यों का उद्घाटन और कुछ का किया शिलान्यास
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मानेसर। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शुक्रवार को आईएमटी सेक्टर-8 स्थित मानेसर नगर निगम कार्यालय में 33 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इनमें 23 करोड़ रुपये के कार्यों का उद्घाटन किया गया, जबकि 10 करोड़ रुपये के कार्यों का शिलान्यास किया गया। मेयर डाॅ. इंद्रजीत कौर यादव के कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर पार्षदों ने उन्हें क्षेत्र की समस्याएं बताईं।
मेयर इंद्रजीत कौर ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि बिल्डर एरिया में सीवर की समस्या ज्यादा है। अधिकतर बिल्डरों ने एसटीपी नहीं बनाए हैं। सीवर के गंदे पानी को रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट में या नालों में डालते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि नगर निगम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और डीटीपी विभाग के साथ मिलकर एक टीम बनाए ताकि उन पर कार्रवाई की जा सके। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि मानेसर क्षेत्र में अवैध कॉलोनी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई अवैध रूप से कॉलोनी काटेगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इस दौरान संयुक्त आयुक्त हितेंद्र कुमार, लोकेश यादव, उप-निगम आयुक्त विनोद नेहरा, एक्सईएन मनदीप धनखड़, निजेश, डीटीपी राजेंद्र शर्मा, एमडीओ विपिन बूरा, शशिकांत, निगम पार्षद जुगमिंदर, प्रवेश यादव, रविंद्र यादव, राम प्रकाश, भूपेंद्र, रवि यादव, प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




हर घर-घर से कूड़ा उठाने की योजना कर रहे शुरू
आयुक्त आयुष सिन्हा ने राव इंद्रजीत सिंह को बताया कि निगम क्षेत्र में घरों से कूड़ा उठाने के लिए पांच साल के लिए टेंडर हो चुका है। एजेंसी जल्द ही काम शुरू कर देगी। 22 सहायक सफाई निरीक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। गांवों में सीवर, ड्रेन की कनेक्टिविटी कर दी गई है। जल्द ही जीएमडीए पानी की सप्लाई शुरू कर देगा। गांव भांगरौला में 150 टीपीडी की क्षमता का बायो गैस प्लांट लगाया जाएगा। इस प्लांट से पाइप के जरिए घरों में गैस की सप्लाई की जाएगी। आयुक्त ने बताया कि गांव नखड़ौला में ऑडिटोरियम, गांव नवादा में स्पोर्ट्स स्टेडियम और निगम क्षेत्र में नगर निगम कार्यालय का निर्माण जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स बनाए जाएंगे।



इन कार्यों का किया गया उद्घाटन
शुक्रवार को नवादा फतेहपुर की चौपाल, नैनवाल में वृ़द्धाश्रम, सिकंदरपुर बढ़ा में नाले और रोड के निर्माण, दिल्ली जयपुर हाइवे से गांव नैनवाल को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण, गांव खोह की मुख्य सड़क और गलियों के निर्माण, गांव हरसरू में सामुदायिक भवन के निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। नगर निगम ने इन कामों पर करीब 23 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। लाइब्रेरी के निर्माण, गांव नखड़ौला के स्टेडियम में बाउंड्री वाल, पेंटिंग, जाली आदि लगवाने, गांव कासन में प्राइमरी हेल्थ सेंटर का निर्माण, गांव खोह में 4 ट्यूबवेल लगवाने और गांव शिकोहपुर स्टेडियम की बाउंड्री वाल और केनोपी लगवाने के कार्यों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed