{"_id":"68487b28c476b16af30dc41d","slug":"the-pg-caretaker-was-murdered-in-a-dispute-over-outstanding-rent-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-59681-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बकाया किराये के विवाद में की थी पीजी के केयर टेकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बकाया किराये के विवाद में की थी पीजी के केयर टेकर की हत्या
विज्ञापन
तीन आरोपी गिरफ्तार, दो हजार रुपये देने के लिए टाल-मटोल कर रहे थे
अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। फर्रुखनगर में पीजी के केयर टेकर की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को बीते सोमवार को गुरुग्राम के दिल्ली-झज्जर बाईपास रोड के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पांच जून को पीजी के दो हजार रुपये बकाया किराये की बात को लेकर हुई कहासुनी में युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
आरोपियों की पहचान हिसार के आजमपुर गांव निवासी राहुल उर्फ पपलु व सूरज और मेरठ के किशनपुरा निवासी बिट्टू उर्फ कमांडो के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि सभी आरोपी मजदूरी करते हैं। नरेंद्र उर्फ तोता (मृतक) फर्रुखनगर में श्री श्याम पीजी में केयर टेकर का काम करता था। नरेंद्र ने इनको पीजी में एक कमरा पांच हजार रुपये में किराये पर दिलाया था। आरोपियों ने किराये के तीन हजार रुपये का भुगतान कर दिया था और बकाया दो हजार रुपये देने के लिए टाल-मटोल कर रहे थे।
किराये के बकाया रुपयों के लिए नरेंद्र उर्फ तोता इन तीनों को बार-बार टोकता व गाली-गलौज करता था। ऐसे में इनके बीच कई बार हाथापाई भी हुई थी। 4-5 जून की दरमियानी रात को तीनों आरोपी नरेंद्र उर्फ तोता के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। शराब पीते-पीते नरेंद्र ने दो हजार रुपये बकाया किराये को लेकर फिर इनके साथ गाली-गलौज की। ऐसे में बात बढ़ने से झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान आरोपी बिट्टू उर्फ कमांडो व राहुल ने नरेंद्र का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी सूरज भी घटनास्थल पर उपस्थित था और हत्या की वारदात को अंजाम देने में शामिल था।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड व जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।