{"_id":"653bf9a7c5f487b9c70b4ea7","slug":"the-person-who-threatened-to-make-girls-photos-viral-by-morphing-them-on-instagram-arrested-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-17255-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: इंस्टाग्राम पर युवतियों की फोटो मॉर्फ करके वायरल करने की धमकी देने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: इंस्टाग्राम पर युवतियों की फोटो मॉर्फ करके वायरल करने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी ने इंस्टाग्राम पर बना रखी हैं 300 से ज्यादा फर्जी आईडी
कब्जे से वारदात में प्रयोग किया गया मोबाइल फोन भी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। एक महिला ने साइबर वेस्ट थाना पुलिस को दी लिखित शिकायत में किसी अज्ञात द्वारा बहन की फोटो को एडिट/मॉर्फ करके अश्लील बनाने व मॉर्फ की गई फोटो को इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर पोस्ट करने की बात कही। इसकी पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल भी बरामद किया है।
एसीपी साइबर विपिन अहलावत ने बताया कि मामले की छानबीन के बाद पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता से उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान आकाश परमार निवासी मुरैना (मध्य प्रदेश), उम्र-20 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि इसने महिलाओं के नाम से करीब 300 फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई हुई हैं। इन फर्जी इंस्टाग्राम आईडी का प्रयोग करके आरोपी महिलाओं और युवतियों को परेशान करता था। उपरोक्त अभियोग में भी परेशान करने की नीयत से उसने पीड़िता की फोटो को वायरल किया था।