फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The person who killed the youth by pushing him from the third floor has been arrested

Gurugram News: तीसरी मंजिल से धक्का देकर युवक की हत्या करने वाला गिरफ्तार

Fri, 12 Sep 2025 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The person who killed the youth by pushing him from the third floor has been arrested
खाना बिखरने को लेकर दोनों में हुआ था झगड़ा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पुलिस चौकी पटौदी रोड क्षेत्र में 14 अगस्त की रात को खाना बिखरने को लेकर हुए झगड़े में एक युवक को तीसरी मंजिल से धक्का देकर उसकी हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अंबेडकर नगर (उत्तर प्रदेश) के कोड़ही गांव निवासी उमेश कुमार के रूप में हुई है। आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
मृतक की पहचान अंबेडकर नगर (उत्तर प्रदेश) के मरहरा गांव निवासी पप्पू कुमार (35 वर्ष) के रूप में हुई थी। आरोपी से पूछताछ करने पर पता चला कि वह और पप्पू कुमार (मृतक) दोनों गुरुग्राम के गांधीनगर स्थित मकान नंबर-9 में पीओपी का काम कर रहे थे और उसी मकान में रहते थे। 14 अगस्त की रात को करीब 10 बजे पप्पू से खाना बिखर गया था। खाना बिखर जाने की बात को लेकर उमेश (आरोपी) व पप्पू के बीच झगड़ा हो गया था। हालांकि दोनों के बीच हुए झगड़े को उनके साथी राजेश ने बीच-बचाव कराके छुड़वा दिया था। बाद में उमेश ने तैश में आकर पप्पू को तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया तो वह जमीन पर जा गिरा और उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद उमेश भाग गया और पुलिस से छिपने के लिए उत्तर प्रदेश व बिहार में विभिन्न स्थानों पर रहा।
विज्ञापन


ये था मामला
15 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे पुलिस चौकी पटौदी रोड को एक युवक की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। जांच में सामने आया कि रात को खाना बिखरने पर पप्पू कुमार के साथ उमेश का झगड़ा हो गया था। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी उमेश के खिलाफ हत्या करने की संबंधित धाराओं के तहत शिवाजी नगर थाने में एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed