फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The person who killed a fruit businessman by stabbing him with a needle arrested

Gurugram News: सुआ घोंपकर फल व्यवसायी की हत्या करने वाला गिरफ्तार

Thu, 28 May 2026 05:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
The person who killed a fruit businessman by stabbing him with a needle arrested
आरोपी ने पार्किंग के विवाद में गुस्से में आकर हत्या की वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन

दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-40 थान पुलिस ने 24 मई की सुबह खांडसा मंडी में फल व्यवसायी भारत भूषण की सुआ घोंपकर हत्या करने के आरोपी को मंगलवार को सोनीपत से गिरफ्तार किया है। हत्या के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए वह भागा हुआ था। आरोपी ने पार्किंग को लेकर हुए विवाद में गुस्से में आकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
आरोपी की पहचान गुरुग्राम के हीरा नगर निवासी जयभगवान उर्फ सीटू (49) के रूप में हुई है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि 24 मई की सुबह करीब 5:30 बजे खांडसा मंडी में पार्किंग को लेकर हुए उसकी दुकान पर काम करने वाले राहुल से विवाद हो गया था। राहुल ने दुकान मालिक जयभगवान को कॉल कर बुला लिया था। जयभगवान ने आते ही भारत भूषण व उसके भाई के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। इसके बाद गुस्से में आकर उसने सुआ से वार किया, जोकि भारत भूषण (मृतक) के दिल में लगने से मौत हो गई थी। हत्या मामले में शिवाजी नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर जुआ अधिनियम के तहत दो मामले गुरुग्राम में पहले भी दर्ज हैं।
विज्ञापन

----
आरोपी जयभगवान को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। रिमांड के दौरान आरोपी से हत्या में इस्तेमाल किए गया सुआ भी बरामद किया जाएगा। - नवीन शर्मा, एसीपी क्राइम, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed