फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The person injured in the collision with the pickup truck died during treatment.

Gurugram News: पिकअप गाड़ी की टक्कर से घायल की उपचार के दौरान हुई मौत

Wed, 15 Jul 2026 07:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
The person injured in the collision with the pickup truck died during treatment.
गुरुग्राम। फर्रुखनगर के सिवाड़ी गांव में सोमवार देर शाम तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल हुए श्रीभगवान (42) की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भतीजे अमन की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। अमन ने पुलिस को बताया कि 13 जुलाई की रात करीब 8 बजे उन्हे सूचना मिली कि सरकारी स्कूल व शराब के ठेके के बीच सड़क पर उसके चाचा को एक पिकअप ने टक्कर मार दी है और चालक वाहन सहित मौके से भाग गया है। जानकारी मिलते ही वह चाचा श्याम के साथ मौके पर पहुंचा। वहां पर घायल पड़े चाचा श्रीभगवान को फर्रुखनगर के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उनको गुरुग्राम के सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। नागरिक अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी बलवंत सिंह ने बताया कि अधेड़ को टक्कर मारने वाली पिकअप की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास व सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वाहन की पहचान होते ही चालक को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed