फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The people of Sidhrawali are forced to live amidst filth

Gurugram News: गंदगी के बीच जीने को मजबूर हैं सिधरावली के लोग

Wed, 09 Jul 2025 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
The people of Sidhrawali are forced to live amidst filth
- ग्रामीण संवाद में लोगों ने सीवेज, जल निकासी और गंदगी की समस्याएं रखीं
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। सिधरावली गांव के लोग बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहे हैं। यहां सबसे बड़ी समस्या गंदगी की है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार इस संदर्भ में शिकायत की जा चुकी है मगर कोई सुनवाई नहीं होती। लिहाजा वे गंदगी के बीच जीने को विवश हैं। गांव की आबादी करीब 15 हजार हैं, जिनमें से चार हजार से अधिक मताधिकार रखते हैं।
गांव में गंदे पानी की निकासी, जलापूर्ति की पुरानी पाइपलाइन, सीवेज लाइन न होना, गलियों की टूटी सड़कें ग्रामीणों की मुख्य समस्याएं हैं। जिनका समाधान न होने के कारण यहां के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सीवेज लाइन नहीं बिछाई गई है, इसलिए गंदे पानी की निकासी नहीं होती है। गांव में गलियों की सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण आए दिन लोग गिरते रहते हैं। गांव में सिर्फ दो सफाई कर्मी हैं। कई दशक पहले वाटर सप्लाई की पाइप डाली गई थी जो बीच-बीच में से कई जगहों से टूटी हुई है। इस वजह से घरों तक गंदा पानी पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----




कोट्स
गांव में आज तक सीवर की सुविधा नहीं है। इसी वजह से यहां गंदगी की स्थिति बनी रहती है। अन्य गांवों में सीवर लाइन डाल दी गई है। यह गांव राष्ट्रीय राजमार्ग-48 दिल्ली-जयपुर के बिल्कुल निकट है परंतु लोग बुनियादी सुविधाओं से तरस रहे हैं।- यशबीर सिंह यादव, बैंक मैनेजर (सेवानिवृत्त)
--------


पानी की निकासी न होने के कारण गंदा पानी गांव में जगह-जगह पर फैला रहता है। गांव में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाए ताकि गंदे पानी की सफाई और निकासी हो सके। - इंद्रपाल, स्थानीय निवासी
----------


गांव में हजारों की आबादी है मगर सफाई कर्मी सिर्फ दो हैं। गांव में सफाई कर्मियों की संख्या और बढ़ाई जाए, जिससे गांव में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर हो सके। -अमन कुमार, पंच, गांव पंचायत

-------------


गांव की गलियां में जगह-जगह पर गड्ढे बने हुए हैं। आए दिन लोग इन गड्ढों के कारण गिर जाते है। गांव की पुरानी पेयजल लाइन में कई जगह लीकेज है इस वजह से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। गंदा पानी आने से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। - तेज सिंह, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed