फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The pain of emergency shown in the exhibition

Gurugram News: तस्वीरों के जरिये बयान किया आपातकाल का दर्द

Thu, 17 Jul 2025 06:23 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Thu, 17 Jul 2025 06:23 PM IST
विज्ञापन
The pain of emergency shown in the exhibition
विधायक बिमला चौधरी ने किया शुभारंभ, लोकतंत्र के सत्याग्रहियों को किया नमन
विज्ञापन




- स्लाइड्स के माध्यम से दिखाई लोकतंत्र के सत्याग्रहियों के संघर्ष की कहानी

संवाद न्यूज एजेंसी


पटौदी। संविधान हत्या दिवस (25 जून) के तहत आपातकाल लगाए जाने के 50 वर्ष पूर्ण होने पर सूचना, जनसम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा की ओर से पटौदी उपमंडल स्थित लघु सचिवालय परिसर में जन जागरूकता प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का शुभारंभ पटौदी की विधायक बिमला चौधरी ने किया। इस प्रदर्शनी में स्लाइड्स के माध्यम से आपातकाल में लोकतंत्र पर हुए प्रहार से जुड़ी विभिन्न घटनाओं के संस्मरण को प्रदर्शित किया गया है।
सचिवालय में पहुंचे लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और आपातकाल के दौरान दी गई यातनाओं की जानकारी ली व लोकतंत्र के बचाव के लिए लोकतंत्र प्रहरियों की भूमिका का प्रदर्शनी में किया गया उल्लेख भी देखा। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष अजित सिंह यादव भी उपस्थित रहे। इस दौरान दोनों अतिथियों का जिला प्रशासन की ओर से शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

बिमला चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र प्रहरी के रूप में जो जिम्मेदारी उस समय जेलों में रहे लोगों ने निभाई वह सराहनीय है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रहित में लोकतंत्र को बचाने में अपना योगदान देने वाले लोकतंत्र प्रहरियों को सामने लाकर उनका सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि आपातकाल (25 जून 1975) भारतीय लोकतंत्र के काले अध्याय के 50 वर्ष पूरे होने पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से अपने राजनीतिक अस्तित्व और सत्ता को बचाने के उद्देश्य से तत्कालीन सरकार द्वारा देशवासियों पर किस प्रकार के अत्याचार किए गए थे, उसे विस्तृत रूप से दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उपमंडल पटौदी में आगामी 10 दिनों तक जारी रहेगी प्रदर्शनी



तहसीलदार रोहताश पंवार ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर लोकतंत्र के अंधकार युग के रूप में याद करते हुए आपातकाल के पीड़ितों को श्रद्धांजलि व सम्मान देने हेतु सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई है। यह प्रदर्शनी अगले 10 दिनों तक जारी रहेगी। इस अवसर पर पटौदी के नायब तहसीलदार सुरजीत सिंह, एपीआरओ अमित कुमार, जिला महामंत्री प्रदीप सैनी, पटौदी मंडल अध्यक्ष अनूप सिंह यादव, बहोड़ाकलां मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र चौहान सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed