{"_id":"685adb46ec8c45214304d096","slug":"the-opposition-could-not-prove-majority-in-the-no-confidence-motion-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-104367-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अविश्वास प्रस्ताव में बहुमत साबित नहीं कर पाया विपक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अविश्वास प्रस्ताव में बहुमत साबित नहीं कर पाया विपक्ष
Tue, 24 Jun 2025 10:37 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Tue, 24 Jun 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
नगीना। नगीना ब्लॉक समिति के चेयरमैन पद के लिए बीते कई दिनों से बहुमत साबित करने के लिए बलबीर समिति के सदस्यों के बीच कड़ी मेहनत कर रहे थे लेकिन मंगलवार को नूंह अतिरिक्त उपायुक्त के समक्ष वह बहुमत पेश नहीं कर पाए। जिसके बाद ब्लॉक समिति चेयरमैन अरशद अपने पद पर बने रहेंगे।
बता दें, साल 2022 में हुए चुनाव में अरशद नगीना ब्लॉक समिति चेयरमैन चुने गए। लेकिन बीते दिनों ही अरशद चेयरमैन को छोड़कर सात मेंबरों ने विपक्ष का दामन थाम लिया। जिसके बाद 14 मेंबरों के साथ विपक्ष ने जिला उपायुक्त से अविश्वास प्रस्ताव की मांग की। विपक्ष की मांग के बाद 24 जून का समय रखा गया। लेकिन मंगलवार को विपक्ष की भूमिका निभा रहे बलबीर अपना बहुमत पेश नहीं कर पाए।
नगीना ब्लॉक समिति में हैं 23 मेंबर :
नगीना ब्लॉक समिति में कुल 23 मेंबर हैं। जिनमें अध्यक्ष बनने के लिए 12 मेंबरों की आवश्यकता होती है। 2022 में ब्लॉक समिति अध्यक्ष अरशद के पास 16 मेंबर थे। अविश्वास प्रस्ताव साबित करने के लिए 16 मेंबर की आवश्यकता होती है लेकिन अब विपक्ष के पास मात्र 14 मेंबर हैं।