फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The one injured in the fight between two brothers died during treatment

Gurugram News: दो भाइयों के झगड़े में घायल ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

Wed, 31 Jan 2024 02:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
The one injured in the fight between two brothers died during treatment
दो भाइयों के झगड़े में घायल ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।

तावडू। उपमंडल के गांव हसनपुर में बीते शनिवार को दो भाइयों में संपत्ति को लेकर हुए विवाद में घायल छोटे भाई ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। इस संदर्भ में दर्ज केस में अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार को गांव हसनपुर में दो भाइयों में एक परिसर में निर्माण के दौरान विवाद हुआ था। शिकायतकर्ता मृतक की पत्नी लाजवंती ने पुलिस को बताया कि जब मजदूर घर पर चिनाई कर रहे थे उसी दौरान पति बिजेंद्र खेत से घर पर आया तो राजेंद्र उसके बेटे, बेटी और पत्नी घर में घुस आए। उन्होंने लाठी डंडों से पति बिजेंद्र पर हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बचाव का प्रयास किया तो हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। घायल को गुरुग्राम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने लाजवंती के बयान पर चार नामजद आरोपियों सहित दो अन्य के विरुद्ध केस दर्ज किया। विवाद के दो दिन बाद उपचार के दौरान बिजेंद्र ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बिजेंद्र के तीन बेटे हैं। ग्रामीणों का यह भी कहना है की कुछ दिन पहले मुख्य आरोपी और मृतक के बड़े भाई राजेन्द्र की बेटी की शादी होने वाली थी, लेकिन शादी की तारीख नजदीक आने से पहले बेटी का रिश्ता ही टूट गया। जिससे वह मानसिक अवसाद के दौर से गुजर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed