फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The news of the Major's death arrived at 1:30 a.m.

Gurugram News: देर रात डेढ़ बजे पहुंची मेजर की मौत की सूचना

Sun, 03 May 2026 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
The news of the Major's death arrived at 1:30 a.m.
क्रिकेट प्रेमी भी थे अशोक यादव, दोस्तों के साथ टीम बनाकर अक्सर खेलते थे मैच
विज्ञापन


सोनू यादव
गुरुग्राम। सेवानिवृत्त मेजर अशोक यादव की आगरा के होटल में शुक्रवार शाम संदिग्ध हालात में मौत के बाद देर रात डेढ़ बजे गुरुग्राम में परिवार तक सूचना पहुंची। उनकी कंपनी जियो होटस्टार के कुछ कर्मचारी ये सूचना लेकर सेक्टर-86 की एनटीएच सोसाइटी के गेट पर देर रात पहुंचे।

गेट पर गार्ड ने उन्हें रोका और पूछा कि कहां जाना है। टीम ने मेजर का फ्लैट नंबर बताया और सर्वर से फ्लैट में मेजर की पत्नी आरती को सूचना देकर एंट्री के लिए अप्रूवल मांगा गया। देर रात के समय उन्होंने अप्रूवल नहीं दिया तो टीम ने इंतजार के बाद मेजर के दोस्तों से संपर्क किया। मेजर के साथ क्रिकेट खेलने वाले उनकी करीबी दोस्त राजीव ने बताया कि देर रात लगभग डेढ़ बजे मुझे कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि मेजर अब नहीं रहे तो पैरों तले जमीन खिसक गई। टीम ने कहा कि उनके परिवार की ओर से अप्रूवल नहीं दी जा रही। तब राजीव भी अपने घर सेक्टर-92 से एनटीएच सोसाइटी पहुंचे। यहां टीम को एंट्री कराकर परिवार को सूचना दी गई। देर रात पति की मौत की सूचना मिलते ही आरती पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके अलावा फ्लैट में दो छोटी बच्चियां सो रही थीं। इसी के साथ हादसे की सूचना नारनौल में परिवार को दी गई।
विज्ञापन


मृतक सेवानिवृत्त मेजर अशोक यादव क्रिकेट प्रेमी भी थे। उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी टीम बनाई हुई थी जिसके कप्तान लंबे समय से वो ही थे। अक्सर वीकएंड पर वो लोकल स्तर पर अपनी टीम के साथ अन्य टीमों से मैच भी खेलते थे। इसके लिए वो न्यू ग्रुरुग्राम के ही अलग-अलग ग्राउंड पर बुकिंग राशि देते थे। मृतक के दोस्त सुमित ने बताया कि अशोक स्लो बोलर थे और मैच में उनका प्रदर्शन भी काफी बेहतर रहता था। टीम भावना के साथ कैसे खेलना है, अक्सर सभी साथियों को वो इसके लिए मोटिवेट करते रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के दोस्त राजीव ने बताया कि मेजर के पिता राम कुमार सिंह भी सेवानिवृत्त कर्नल हैं। अशोक के माता-पिता अब नारनौल में रहते हैं। अशोक की एक बहन की शादी हो चुकी है। शॉर्ट सर्विस पूरी करने के बाद अशोक यादव ने सबसे पहले स्टार कंपनी जॉइन की थी। बाद में ये डिजनी होटस्टार बनी तो उस कंपनी में भी ये रहे। अब ये जियो होटस्टार हो गई तो ये इस कंपनी में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed