{"_id":"61aba926d2efa7220c00c3a8","slug":"the-new-building-of-the-corporation-office-will-be-10-storey-gurgaon-news-noi61949104","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 मंजिला होगा निगम कार्यालय का नया भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 मंजिला होगा निगम कार्यालय का नया भवन
विज्ञापन
गुरुग्राम। व्यापार सदन में बनने वाले नगर निगम के नए कार्यालय का भवन 10 मंजिला होगा। इसमें एक भव्य ऑडिटोरियम बनेगा। इसमें 650 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। नगर निगम कार्यालय के नए भवन के निर्माण पर कुल 117 करोड़ की लागत आएगी। मेयर मधु आजाद व निगमायुक्त मुकेश कुमार आहुजा ने बृहस्पतिवार को निगम के नए भवन के निर्माण स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया था। इसमें तीन बेसमेंट बनाए जाएंगे, जिनमें 450 वाहन खड़े हो सकेंगे।
मेयर टीम के कार्यालय होंगे तथा सदन की बैठकों के लिए टाउन हॉल की भी व्यवस्था होगी। इसके अलावा, नागरिक सुविधा केंद्र, पुस्तकालय, एटीएम व दुकानों का निर्माण भी नए कार्यालय भवन में किया जाएगा। नए भवन में डिस्पेंसरी व क्रेच की व्यवस्था भी होगी।
निरीक्षण के दौरान मेयर ने अधिकारियों से कहा कि वे ओल्ड जेल कांप्लेक्स से झुग्गी आदि को हटाकर क्षेत्र की सफाई करवाएं तथा पार्किंग में खड़े वाहनों को हटवाने की कार्रवाई करें। अधिकारियों ने बताया कि ग्रैप की समय सीमा खत्म होने के बाद यहां पर पड़े मलबे को उठवाकर क्षेत्र की सफाई करवाई जाएगी। जल्द ही इनफोर्समेंट टीम के माध्यम से झुग्गियों को हटाने की कार्रवाई होगी।