{"_id":"6ac790cd0f795f78ab079851","slug":"the-navratri-fair-at-sheetla-mata-temple-will-begin-on-october-11-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-103611-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शीतला माता मंदिर में 11 अक्तूबर से लगेगा नवरात्र मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शीतला माता मंदिर में 11 अक्तूबर से लगेगा नवरात्र मेला
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए होंगे पुख्ता इंतजाम
नंबर गेम - 20 अक्तूबर तक चलेगा मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शारदीय नवरात्र मेला 11 से 20 अक्तूबर तक शीतला माता मंदिर में आयोजित होगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन और सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।
मेले की तैयारियों पर बृहस्पतिवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमित कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें श्राइन बोर्ड और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और भीड़ नियंत्रण के उपाय किए जाएंगे। यातायात संचालन सुचारू बनाने व पार्किंग व्यवस्थित रखने के प्रबंध भी होंगे। आवश्यकतानुसार अतिरिक्त वाहनों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त चिकित्सा दल, एंबुलेंस और प्राथमिक उपचार सुविधा रखने को कहा गया। पेयजल की गुणवत्ता जांचने और पानी की टंकियों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। नगर निगम नियमित सफाई, सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता और कचरा प्रबंधन सुनिश्चित करेगा। अग्निशमन विभाग आग से बचाव के इंतजाम करेगा, वहीं बिजली विभाग निर्बाध आपूर्ति रखेगा। नवरात्र के दौरान मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन भी होंगे। श्राइन बोर्ड की ओर से मेले से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन करने और धार्मिक आयोजनों में शामिल होने में परेशानी न हो।