{"_id":"650c8f34b0018c54d30ac7b4","slug":"the-murderer-came-to-threaten-the-landlord-to-take-possession-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-14863-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कब्जा करने के लिए जमींदार को धमकाने पहुंचा हत्यारोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कब्जा करने के लिए जमींदार को धमकाने पहुंचा हत्यारोपी
विज्ञापन
पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
सोहना। भोंडसी थाना क्षेत्र में जमीन पर कब्जा करने के लिए जमींदार को धमकाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिस आरोपी ने उसे धमकी दी है वह पहले हत्या के एक मामले में जेल में बंद था। जेल से बाहर आते ही उसने यह धमकी देनी शुरू कर दी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार दी शिकायत में गढ़ी बाजिदपुर के कर्मबीर ने कहा कि उसने साल 2019 में अपने ही गांव के रहने वाले रगबीर से 2 कनाल 10 मरले जमीन खरीदी थी। इसका भुगतान करने के बाद रजिस्ट्री अपने नाम करा ली थी। आरोप है कि 19 सितंबर की रात को रगबीर का भतीजा राहुल अपने साथी जयबीर व अन्य के साथ उसके घर आया और उसे धमकाने लगा। राहुल ने उससे खरीदी हुई जमीन वापस करने की बात कही। ऐसा न करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। कर्मबीर ने पुलिस को बताया कि राहुल पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है और अब जेल से बाहर आने के बाद वह उसे धमका रहा है। राहुल ने उसकी एक अन्य व्यक्ति से फोन पर बात कराई जिसने भी उसे जमीन न देने पर जान से मारने की धमकी दी।