फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   the murder of the Vice President of Yes Bank will be investigated in Gurugram itself, from tomorrow

कल से गुरुग्राम में ही यस बैंक के वाइस प्रेसिडेंट की हत्या की होगी जांच

Sat, 23 Jan 2021 05:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
the murder of the Vice President of Yes Bank will be investigated in Gurugram itself, from tomorrow
गुरुग्राम। यस बैंक के वाइस प्रेसिडेंट धीरज अहलावत का अपहरण कर हत्या करने के मामले में सीबीआई की टीम सोमवार से गुरुग्राम में कैंप कार्यालय स्थापित कर जांच करेगी। इस प्रकरण की जांच के लिए सीबीआई के आईजी ने पुलिस कमिश्नर से कैंप ऑफिस के लिए जगह मांगी है। उसी के बाद पीड़ित परिवार से जानकारी हासिल करेगी। उनके द्वारा बताए गए शक और आशंका को ध्यान में रखते हुए जांच में तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन

जांच टीम के आईजी ने पुलिस कमिश्नर केके राव को पत्र लिखकर कैंप कार्यालय के लिए जगह मांगी है। उपयुक्त स्थान मिलने पर ही जांच टीम पहले पीड़ित परिवार में पिता, धीरज अहलावत की पत्नी तथा अन्य परिजनों के बयान दर्ज करेगी। परिजनों से यह भी जानकारी करेगी कि उन्हें धीरज की हत्या का किस-किस पर शक है। उसी के साथ सीबीआई की जांच शुरू हो सकेगी। बयान से पहले परिजन भी सीबीआई के लिए सबूत जुटाने में लगे हुए हैं। सेक्टर-46 से पांच अगस्त की रात धीरज अहलावत लापता हो गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। कई दिन बाद दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में उनका शव मिला था। उनके शव की पहचान कलाई में बंधी राखी से हुई थी। उसी के बाद सेक्टर-50 थाना में पिता राज सिंह ने गुमशुदगी के केस को अपहरण कर हत्या करने का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न किए जाने के कारण परिजनों ने शासन स्तर पर शिकायत की। उसी के बाद इस प्रकरण की जांच रोहतक पुलिस को सौंप दी गई थी। वहां से की जा रही जांच से परिजन संतुष्ट नहीं हुए। बाद में सीएम से मुलाकात कर सीबीआई जांच की मांग की। जिसे सरकार ने 17 अक्तूबर 2020 को स्वीकार कर लिया। अब सीबीआई की ओर से जांच के लिए आदेश जारी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed