फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The murder accused was caught by the police after 15 years

Gurugram News: हत्या का दोषी 15 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा

Fri, 06 Jun 2025 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The murder accused was caught by the police after 15 years
नाम बदलकर दिल्ली के स्लम एरिया में रह रहा था
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नाम बदलकर दिल्ली के एक स्लम एरिया में रह रहे हत्या के दोषी को पुलिस ने 15 साल बाद काबू किया है। दोषी 2011 में भोंडसी जेल से पैरोल मिलने के बाद भाग गया था। अपराध शाखा मानेसर ने बुधवार को दोषी को दिल्ली के उत्तम नगर के पास स्लम एरिया से गिरफ्तार किया था।

दोषी की पहचान झारखंड के जिला गोड्डा के साकिन-सिंघईमाल निवासी शिव नंदन मंडल के रूप में हुई है। रेवाड़ी में एक हत्या के मामले में दोषी करार दिया था। पैरोल से वापस न आने पर भोंडसी जेल अधीक्षक की शिकायत पर भोंडसी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। 31 मई 2011 को जेल अधीक्षक ने अपनी शिकायत में बताया था कि 21 अगस्त 2005 को रेवाड़ी के थाना मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में एक हत्या के मामले में शिव नंदन 17 मार्च 2009 को आजीवन कठोर कारावास की सजा के तहत जेल में बंद था। दोषी दो अप्रैल 2011 को पैरोल पर बाहर आया था। उसे 21 अप्रैल को जेल में आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया गया था, लेकिन पैरोल की अवधि पूर्ण होने के बाद भी वह जेल में नहीं आया था। अपराध शाखा मानेसर इंचार्ज उप-निरीक्षक ललित ने अपनी टीम के साथ मिलकर शिव नंदन को गिरफ्तार किया। उसने कुंदन मंडल नाम से एक आधार कार्ड बनवाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed