{"_id":"68d44b405d0aa64be40c5dc3","slug":"the-municipal-corporation-removed-illegal-encroachments-from-seven-places-and-also-confiscated-goods-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-68088-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नगर निगम ने सात जगहों से अवैध कब्जे हटाए, सामान भी जब्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नगर निगम ने सात जगहों से अवैध कब्जे हटाए, सामान भी जब्त किया
विज्ञापन
सड़कों व सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम की कार्रवाई तेज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने सड़कों, फुटपाथों और ग्रीन बेल्ट को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए बुधवार को सात जगहों पर कार्रवाई की। टीम ने अवैध कब्जों को तोड़ दिया और सामान भी जब्त कर लिया।
टीम ने सुबह चौधरी बख्तावर सिंह रोड, सेक्टर-32, सेक्टर-39, रेजांगला रोड, अंसल यूनिवर्सिटी रोड, सेक्टर-50, सेक्टर-51 क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने सड़क किनारे बनी रेहड़ियों, खोखों, ढाबों व शेड नुमा संरचनाओं को हटाया। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण करने वालों का सामान मौके पर ही जब्त कर लिया गया। साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई कि यदि वे दोबारा अतिक्रमण करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि निगम की प्राथमिकता शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण से जहां यातायात प्रभावित होता है, वहीं राहगीरों को भी असुविधा उठानी पड़ती है। इसलिए निगम लगातार इस दिशा में अभियान चला रहा है। उन्होंने अपील की है कि लोग स्वयं आगे आकर सार्वजनिक स्थानों को कब्जा मुक्त करें और शहर को स्वच्छ व व्यवस्थित बनाने में सहयोग करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अतिक्रमण मुक्त गुरुग्राम अभियान केवल एक दिन का नहीं बल्कि लगातार चलेगा।