फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The Municipal Corporation has estimated an income of 2802 crores in the current financial year.

Gurugram News: मौजूदा वित्त वर्ष में नगर निगम को 2802 करोड़ आय का अनुमान

Tue, 25 Apr 2023 11:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation has estimated an income of 2802 crores in the current financial year.
नगर निगम ने भेजा था 3872 करोड़ रुपये के बजट का अनुमान, शासन ने मंजूर किया
विज्ञापन


अब नगर निगम को शासन से पैसे आने का इंतजार, निर्माण कार्यों के मिलेगी रफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। नगर निगम पार्षदों का कार्यकाल खत्म होने के बाद शासन को बजट से मंजूरी मिली है। इसके बाद निगम के दैनिक कार्यों के साथ ही चल रहे निर्माण कार्यों के लिए भी पैसे की व्यवस्था हो गई है। इससे पहले बोर्ड की बैठक में बजट को मंजूरी मिलती थी।


बीते वर्ष में नगर निगम ने 2074 करोड़ रुपये का खर्च दिखाया है। निगम के पास 1069 करोड़ रुपये शेष बचे थे। बजट मंजूर होने से नगर निगम के पार्कों का रखरखाव, शहर में सफाई व्यवस्था, कम्यूनिटी सेंटरों का रखरखाव के साथ ही बड़े प्रोजेक्टों के निर्माण में भी तेजी आएगी। बड़े प्रोजेक्टों की बात करें तो वजीराबाद में स्टेडियम बनाए जाने की योजना है। इसके लिए विस्तृत कार्य योजना को स्वीकृति मिल चुकी है। सदर बाजार के पास मल्टीलेवल पार्किंग के काम में तेजी आएगी। यहां पर कमान सराय के पास 140 करोड़ रुपये की लागत से दो मल्टीलेवल पार्किंग का काम होना है। यहां पर 350 से अधिक गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी। इसके अलावा एक सांस्कृतिक सेंटर का भी निर्माण होना है। इसके लिए मुख्यमंत्री पहले ही घोषणा कर चुके हैं। सेक्टर-14 में नगर निगम का मुख्यालय भी बन रहा है। इसके निर्माण में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed