फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The morning was pleasant due to cool breezes.

Gurugram News: ठंडी हवाओं से सुबह रही सुहावनी

Thu, 08 Oct 2026 06:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
The morning was pleasant due to cool breezes.
बिलासपुर चौक की जर्जर सड़कों से उड़ती धूल। संवाद
दोपहर में फिर तेज धूप ने बढ़ाई गर्मी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मिलेनियम सिटी में बृहस्पतिवार सुबह लोगों को मौसम में हल्के बदलाव से राहत मिली। सुबह आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच ठंडी हवाएं चलीं। इससे पिछले कई दिनों से तेज धूप और गर्मी से परेशान लोगों को कुछ राहत महसूस हुई। सुबह के समय मौसम सुहावना रहा और लोगों को घर से बाहर निकलने में भी ज्यादा परेशानी नहीं हुई।

हालांकि, यह राहत ज्यादा देर तक नहीं रही। दोपहर होते-होते आसमान साफ हो गया और तेज धूप निकलने से गर्मी बढ़ गई। तेज धूप के कारण लोगों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने के कारण दिन में गर्मी का असर बना रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। इससे तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है। खासकर दिन के समय लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
खराब होने लगी हवा की सेहत
मानेसर। जिले की हवा फिर खराब होने लगी है। वायु गुणवत्ता में गिरावट से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। सांस के मरीजों के लिए यह चिंता का कारण बन रही है। प्रशासन की ओर से अभी तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, 8 अक्तूबर को गुरुग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 180 दर्ज किया गया। विकास सदन क्षेत्र में एक्यूआई 240 (खराब श्रेणी) रहा। मानेसर में एक्यूआई 126 (मध्यम श्रेणी) दर्ज हुआ। इससे पहले बुधवार को मानेसर का एक्यूआई 212 था। खुले में कूड़ा जलाना, सड़कों की धूल और निर्माण स्थलों पर नियमों का उल्लंघन प्रदूषण के कारण हैं। लोगों ने प्रशासन से कूड़ा जलाने पर रोक और धूल नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed